सीतामऊ पुलिस ने ट्रक में प्याज के अन्दर छुपाकर रखा 16 क्विंटल डोडाचूरा के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

सीतामऊ पुलिस ने ट्रक में प्याज के अन्दर छुपाकर रखा 16 क्विंटल डोडाचूरा के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार
सीतामऊ। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा निर्देशित किया जिसके परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं एसडीओपी श्री दिनेश प्रजापति के मार्ग दर्शन मे एक विशेष टीम गठित की गई थी।
16.06.2026 को मुखबिर द्वारा उनि मूलचंद सिंह धाकड चौकी प्रभारी साताखेडी ने दौराने मुखबीर सुचना के लदुना दलावदा रोड पर घेराबंदी की गई। तभी लदुना तरफ से मुखबीर द्वारा बताए अनुसार एक अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक HR62A5270 आती दिखी जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर रोका व ड्राईवर का नाम पता पुछते उसने अपना नाम राकेश पिता गुरुचरणसिंह रविदास उम्र 32 वर्ष निवासी खनोरी तहसील मुङक थाना खनोरी जिला संगरुर पंजाब तथा क्लीनर साईड मे बेठे व्यक्ति का नाम पता पुछते उसने अपना नाम बालुसिंह पिता कालुसिंह सौधिया राजपुत उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम माकडी चामुण्डा थाना शामगढ का रहने वाला बताया जो पुलिस को देखकर घबरा गए।
बाद उनके आधिपत्य वाली ट्रक की तलाशी लेते ट्रक मे प्याज के कट्टे भरे थे जिसे खाली करते देखते ट्रक के अंदर प्याज के कट्टो के निचे 87 कट्टो मे भरा हुआ 16 क्विटंल किमती 32 लाख रुपये होना पाई गई। पुलिस ने मौके की सम्पुर्ण कार्यवाही के बाद 87 कट्टे डोडाचूरा 129 कट्टे प्याज ट्रक एक मोबाइल जप्त कर थाना सीतामऊ पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
उक्त कार्य में निरी कमलेश प्रजापति सीतामऊ व थाना सीतामऊ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।


