12 जुलाई को रैगर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह नीमच टाउन हाल में

12 जुलाई को रैगर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह नीमच टाउन हाल में
रैगर समाज की दो राष्ट्रिय पंजीकृत संस्थाओ अखिल भारतीय रैगर महासभा (पंजी.) म.प्र. एवं गंगापुत्र रैगर महासंघ (पंजी.) मध्यप्रांत दोनों के युवा प्रकोष्ट इकाई के संयुक्त तत्वाधान में रैगर समाज का प्रदेश स्तरीय द्वितीय भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह दिनांक 12 जुलाई 2026, रविवार को पंडित अटल बिहारी टाउन हाल दशहरा मैदान नीमच में होने जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए गंगापुत्र महासंघ के राष्ट्रिय मिडिया प्रभारी आर्य दिलीप मांदोरिया कनघट्टी ने बताया की समाज में शिक्षा और प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने के लिए विगत वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ था जिसमे 150 प्रतिभाओ का सम्मान किया गया था इस वर्ष भी लगभग 100 से अधिक प्रतिभाओ का सम्मान किया जायेगा तो समस्त समाजजनो से आग्रह किया जाता है की इस सत्र में जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वि, 12, स्नातक, स्नाकोत्तर, आदि कक्षाओं में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है एवं जिनका शासकीय सेवा में चयन हुआ है, या जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में कोई विशेष योग्यता अर्जित की है या कार्य किया है तो वो आयोजन समिति को अपना बायोडाटा दिनांक 25 जून 2026 तक आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाए, ताकि प्रतिभाओ को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन क लिए माननीय जिलाधीश महोदय और माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अगुवाई अखिल भारतीय रैगर महासभा मध्य प्रदेश के युवा प्रकोष्ट प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जी जाबड़ोलिया (छाछखेड़ी), मंदसौर एवं गंगापुत्र महासंघ मध्य मध्यप्रांत युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मनीष जी मांदोरिया (पिपल्या रावजी) सुविधा लेब नीमच द्वारा की जा रही है। इसबार कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है इस हेतु समाज के भामाशाहो से भी अपील की जा रही है और समस्त समाज को कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है।



