आमंत्रण पर वेदांता वैली पब्लिक स्कूल में एडुक्रीया के राघब चंद्र नाथ पहुंचे

आमंत्रण पर वेदांता वैली पब्लिक स्कूल में एडुक्रीया के राघब चंद्र नाथ पहुंचे
जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल
एडुक्रीया ग्लोबल एसोसिएशन के संस्थापक एवं निदेशक राघब चंद्र नाथ स्कूल के आमंत्रण पर जलपाईगुड़ी स्थित वेदांता वैली पब्लिक स्कूल पहुंचे।
स्कूल पहुंचने पर विद्यालय के सलाहकार अमित रॉय और तमालिका दत्ता ने उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया तथा शिक्षकों ने स्वागत गान गाकर उनका स्वागत किया। स्कूल का संचालन ओम प्रजापति फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। अमित रॉय इस ट्रस्ट के गवर्निंग बॉडी प्रेसिडेंट और तमालिका दत्ता जनरल सेक्रेटरी हैं। कार्यक्रम में स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान श्री नाथ ने शिक्षकों और छात्रों से संवाद किया। शिक्षकों ने अपनी शिक्षण पद्धति साझा की। छात्रों से बातचीत के बाद श्री नाथ ने शिक्षकों की अनूठी और रचनात्मक शिक्षण शैली की सराहना की।
इस अवसर पर श्री नाथ ने शिक्षकों नछिमा खातून, अर्पिता घोष, तियासा साहा, शबाना परवीन, चंद्रिमा ताराफदर, सानिया महतो, प्रियंका रॉय और शुभ्रद्वीप कर्मकार को व्यक्तिगत विकास के लिए शोध आलेख लिखकर पुस्तक एवं जर्नल में प्रकाशित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने ओर कहा कि शिक्षकों को लेख लिखकर पुस्तकों और जर्नल्स में नियमित रूप से प्रकाशित कराना चाहिए, जिससे उनका प्रोफेशनल ग्रोथ हो।
श्री नाथ ने स्कूल प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारी प्रयासों की भी सराहना की और इसे अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा बताया।



