पश्चिम बंगालकोलकाताराजनीति

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने रचा इतिहास, पूर्ण बहुमत से बनाई पहली बार सरकार

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC सरकार सत्ता से बाहर, देश के 22 राज्यों में NDA का परचम

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है। इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा है।

22 राज्यों में NDA की सरकार
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (NDA) पश्चिम बंगाल सहित देशभर के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता में आ गई है। बंगाल की जीत को भाजपा के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

जनता ने विकास को चुना
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल में भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। गरीब कल्याण, आवास, स्वास्थ्य और स्वच्छता योजनाओं का सीधा लाभ जमीन पर दिखा, जिसने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।

कार्यकर्ताओं में जश्न
पूर्ण बहुमत की खबर आते ही भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र और विकास की जीत बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}