
जोगणिया माता मंडल के थुरिया स्टेशन को मिली बड़ी सौगात
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनिल जी फिरोजिया की अथक प्रयासों से एवं आलोट के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय के प्रयासों से कोटा उज्जैन मेमू ट्रेन का आज थुरिया स्टेशन पर स्टॉपेज होने पर भारतीय जनता पार्टी जोगणिया माता मंडल में थुरिया स्टेशन पर आज कोटा से सीधी उज्जैन बाबा महाकाल की पावन नगरी तक मेमु गाड़ी का जो स्टॉपेज हुआ उसमें थुरिया स्टेशन को भी बड़ी सौगात मिली है
जिसके चलते थुरया स्टेशन पर ग्राम थुरिया धतुरिया राडिखेडा अरवलियाभामा कानडिया बर्डियराठोर बाजपुर के ग्रामीणों को यात्रा करने का सीधा लाभ मिलेगा भारतीय जनता पार्टी जोगणिया माता मंडल के अंतर्गत ग्राम थुरिया स्टेशन पर पूरी टीम एवं सभी वरिष्ठ जनों के द्वारा थुरिया स्टेशन पर लोको पायलट का साफा एवं श्रीफल से जोगणिया माता मंडल उपाध्यक्ष किशोर सिंह परिहार सरपंच ग्राम पंचायत थुरिया द्वारा स्वागत सम्मान किया ।
इस अवसर पर उपस्थित जोगणियां मंडल सभी गांव के कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें शिवसिंह पंवार शिवराज सिंह परिहार गोपाल सिंह परिहार विक्रम सिंह राठौड़ लखन चौधरी गोपाल सिंह राठौड़ दीपक सिंह परिहार दशरथ सिंह परिहार तुफान सिंह चौहान नेपाल सिंह परिहार मोहनलाल चौधरी महेंद्र सिंह परिहार शिवराज सिंह परिहार घनश्याम प्रजापत सत्यनारायण अर्जुन सि वीरम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



