आंगनबाड़ी केंद्र रहीमगढ़ पर पोषण माह के अंतर्गत अन्नप्राशन दिवस मनाया गया

आंगनबाड़ी केंद्र रहीमगढ़ पर पोषण माह के अंतर्गत अन्नप्राशन दिवस मनाया गया
सालरिया(रमेश पोरवाल)- महिला बाल विकास सीतामऊ सेक्टर बसई के आंगनवाड़ी रहीमगढ़ मे पोषण माह अंतर्गत हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी अंतर्गत अन्नप्राशान दिवस मनाया गया जिसमे 6 माह पूर्ण करने वाले बच्चों का अन्नप्राशान किया गया 6 माह तक सिर्फ मा का दूध उसके बाद उपरी आहार की शुरुआत करें।सेक्टर पर्यवेक्षक सोनल उबेजा द्वारा बताया गया।
आंगनवाड़ी हर माह 11 तारीख से 10 दिन तक वजन अभियान चलता है 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों का वजन आंगनवाड़ी मे आकर करवाये.. कुपोषित बच्चों को नजदीकी NRC मे भर्ती करवाये… साथ ही प्रधानमंत्री मात्र वंदन योजना के बारे मे महिलाओ को बताया प्रथम प्रसव मे 5000 rs की राशि 2 किस्त मे प्राप्त होते है ताकि महिला अपना और अपने बच्चे का खानपान अच्छे से करें.. द्वितीय प्रसव मे बालिका होने पर 6000 rs की राशि बच्चे के टीकाकरण चक्र पूरा होने के बाद महिला के dbt वाले खाते मे आते है कार्यक्रम मे रहीमगढ़ की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं और बच्चे उपस्थित थे।



