सीतामऊ नगर परिषद द्वारा जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया

सीतामऊ नगर परिषद द्वारा जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया
सीतामऊ। नगर परिषद सीतामऊ द्वारा नगर परिषद के सामने प्रांगण में राज्य और केंद्र सरकारों कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर नपं सभापति विवेक सोनगरा सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र राठौड़ विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी के अतिथि में शिविर आयोजित किया गया।नगर क्षेत्र जनसमुदाय नागरिकों पात्र हितग्राहियो को मिले, इस संकल्प अभियान के साथ शिविर का शुभारंभ नगर परिषद् कार्यालय परिसर में किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीवनराय माथुर एवं शासन प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनसमस्याओं संबधित आवेदकों, वरिष्ठजन, युवा, एवं प्रशासनिक विभागीय प्रभारीयो ,अधिकारियों कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन का यह जनकल्याणशिवर केंद्र एवं राज्य की 111 से अधिक विभिन्न योजनाओं अंतर्गत वंचित, पात्र हितग्रहियों को योजनाओं का लाभ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, उक्त शिविर में सहभागिता कर आवेदकों से संवाद किया एवं जनसमस्याओं के समाधान करने संबधित कार्यों हेतु संबधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को कहा। सीतामऊ नगर क्षेत्र समस्त वार्डो एवं नागरिकों से आग्रह करता हु शासन कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में सहभागिता कर पंजीयन कराये एवं योजना अंतर्गत आवेदन जमा कराए।



