मंदसौर जिलासीतामऊ

23 से सीतामऊ में रामजी महाराज मचलाना वाले के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा

23 से सीतामऊ में रामजी महाराज मचलाना वाले के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा

सीतामऊ। धर्म धरा छोटी काशी में इस वर्ष निरंतर ज्ञान गंगा का प्रवाह चल रहा है। और धर्म प्रेमी जन इस ज्ञान गंगा का अमृतपान कर अपने जीवन को आनंद मय बना रहे हैं।
कथा के इसी क्रम में सीतामऊ नगर के पोरवाल मांगलिक भवन में 23 जून से डबकरा परिवार चिकला वाले कि और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संत श्री श्री रामदयाल जी महाराज के आशिर्वाद से श्री शंभूराम जी महाराज कि प्रेरणा से पूज्य संत श्री मनोरथराम जी महाराज मचलाना प्रतापगढ़ राजस्थान के मुखारविंद से कथा श्रवण कराई जाएगी।

कथा आयोजन कर्ता मुख्य यजमान रमेश चंद्र एवं पवन डबकरा ने बताया कि परम पिता परमात्मा कि कृपा से संतों के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 23 जून 29 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 23 जून मंगलवार को सुबह 09 बजे श्री हांडियां बाग गौशाला हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर मांगलिक भवन पहुंचेगी जहां पर कथा का ज्ञानामृत पान संत श्री मनोरथराम जी महाराज मचलाना वाले के मुखारविंद से कराया जाएगा। 27 जून शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 29 जून को शाम 04 बजे कथा पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ कथा विश्राम कि जाएगी।
आयोजन करता ने आग्रह करते हुए कहा कि सभी धर्म प्रेमी जन कथा में पधार कर प्रभु संत दर्शन और ज्ञान धर्म का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}