देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस तथा गोरक्षपीठाधीश्वर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परमपूज्य  योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, गोरखपुर में पौधारोपण कार्यक्रम एवं खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देना था। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह एवं प्रगतिशील कृषक लाला प्रसाद यादव के द्वारा केंद्र पर स्थापित समेकित कृषि प्रणाली में आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने कहा कि इस वर्ष का विषय “हमारी भूमि, हमारा भविष्य: भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन” है । उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह प्रतिदिन की जीवनशैली है। धरती को बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम जैसे बिजली बंद करना, कचरा अलग करना, और पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। मरुस्थलीकरण और सूखे की समस्या से निपटने के लिए भूमि पुनर्स्थापन हमारा सामूहिक दायित्व है। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के बारे में भी जागरूक किया गया । कार्यक्रम का संचालन उद्यान वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं किसानों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल संरक्षण करने, ऊर्जा बचाने और अपने आसपास स्वच्छता रखने की शपथ ली। इस अवसर पर केंद्र से  गौरव, जितेंद्र सिंह व अतुल यादव सहित दो दर्जन से अधिक कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}