मध्यप्रदेशरतलाम

स्पंदन के “The Big-B – नीला आसमां सो गया” कार्यक्रम में सेवा, संगीत और सम्मान का अनूठा संगम

 
इप्का ग्रुप के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रेमचंद गोधा एवं स्पंदन संस्थापक अचल शुक्ला का हुआ बहुमान
रतलाम/
रत्नापुरी स्पंदन सोशल वेलफेयर सोसायटी, रतलाम द्वारा आयोजित भव्य गीत-संगीत कार्यक्रम “The Big-B – नीला आसमां सो गया” रविवार रात्रि को स्थानीय गायत्री मल्टीप्लेक्स (ऑडी-02) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। महानायक अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गीतों पर आधारित इस विशेष संगीतमय संध्या में संगीत, समाजसेवा एवं सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इप्का ग्रुप के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री प्रेमचंद गोधा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेत्रहीन एवं दिव्यांग बच्चों की सेवा वास्तव में ईश्वर की सेवा है। उन्होंने स्पंदन संस्था द्वारा दृष्टिबाधित, मूक-बधिर एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। इस अवसर पर स्पंदन परिवार द्वारा श्री गोधा का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा एवं मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्पंदन संस्था के संस्थापक, अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अचल शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा बहुमान किया गया। संगठन के प्रदेश मंत्री शेखर नाहर एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण के नेतृत्व में अचल शुक्ला को मोतियों की माला, शॉल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।  कोषाध्यक्ष अनिल श्रीश्रीमाल, मीडिया प्रतीक लोढ़ा एवं राकेश चौरड़िया भी प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित रहे
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने कहा कि अचल शुक्ला वर्षों से समाज के अंतिम छोर पर खड़े दृष्टिबाधित, दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में आशा का प्रकाश जगाने का कार्य कर रहे हैं। स्पंदन संस्था का सेवा, समर्पण एवं सहयोग का यह अभियान पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मयोगी समाजसेवियों का सम्मान करना मानवता और सेवा भाव का सम्मान है।
कार्यक्रम में रतलाम के एडिशनल एसपी विवेक कुमार, एसडीएम श्रीमती आचौ हरित, अपर कलेक्टर एवं स्पंदन से जुड़ी लक्ष्मी गामड़, इप्का यूनिट हेड राजीव नम्बियार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, एसडीओपी अजय सारवान, किशोर पाटनवाला, रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्पंदन संस्था के संरक्षक दिनेश सियाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था दृष्टिबाधित एवं मूक-बधिर बच्चों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग हेतु निरंतर कार्य कर रही है। संस्था अध्यक्ष अचल शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2017 से प्रारंभ हुई स्पंदन संस्था आज सेवा और टीमवर्क का पर्याय बन चुकी है तथा अब तक 56 लाख रुपये से अधिक की सहायता दृष्टिबाधित खिलाड़ियों, मूक-बधिर बच्चों एवं विभिन्न सेवा संस्थाओं को प्रदान कर चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान स्पंदन संस्था द्वारा दृष्टिहीन बालक अर्जुन सिंह सिसोदिया (रतलाम) एवं अव्यराज सिंह (शेरपुर, जावरा) को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।
संगीतमय संध्या में अचल शुक्ला, संगीता जैन, लक्ष्मी गामड़, आयूब खान, महिपाल सिसोदिया, नरेश यादव एवं अन्य कलाकारों ने अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम का प्रभावी एवं रोचक संचालन गीतकार एवं साहित्यकार अलक्षेन्द्र व्यास ने अपने गीतों, कविताओं और विशेष शैली में किया, जबकि आभार प्रदर्शन विक्रम कोठारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी, साहित्यप्रेमी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्पंदन संस्था का संदेश “We Also Want To See Like You” पूरे आयोजन में सेवा, संवेदना और समर्पण के रूप में जीवंत दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}