लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल
पालसोड़ा: ग्राम पंचायत एजेंसी के तहत बनने वाले पालसोड़ा में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सेग्रीगेशन शेड का निर्माण कराया गया था। जिसमें इस शेड का उद्देश्य होता है कि, गांव से एकत्रित होने वाले कचरे का पृथक्करण कर निस्तारण करना था, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। जहां वर्ष 2021-22 में लगभग चार लाख की लागत से बनने वाले सेग्रीगेशन शेड बनने के बावजूद गांव का कचरा नाले के समीप खुले में डाला जा रहा है, इससे न केवल गांव की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी का माहौल भी बन रहा है।
दरअसल जनपद पंचायत नीमच के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पालसोड़ा में लगभग चार लाख की लागत से ग्राम पंचायत के माध्यम से सेग्रीगेशन शेड बनाया था, जो अब सो पिस बना हुआ है, ओर वही कचरा वाहन द्वारा गांव का कचरा गांव के पास बने नाले के पास खुले में डाला जा रहा है, जहां लाखों खर्च कर कचरा प्रबंधन के लिए पर्याप्त राशि खर्च कर सेग्रीगेशन शेड बनाया गया, लेकिन उसका समुचित उपयोग नहीं होने से पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, सेग्रीगेशन शेड के अंतर्गत गीला कचरा, सूखा कचरा, अन्य अपशिष्ट अलग अलग किए जाते है, वही
सेग्रीगेशन शेड का मुख्य कार्य गांव से एकत्रित कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटना और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करना होता है, वही अब सवाल उठता है कि यदि कचरा खुले में ही डालना था तो फिर सेग्रीगेशन शेड के निर्माण का उद्देश्य क्या था। गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं के सही संचालन में लापरवाही सामने आने से योजना के उद्देश्यों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
इनका कहना:
खुले में कचरा प्रदूषण करता है वही कचरे से प्लास्टिक उड़कर रास्तों पर जा रहा है, जहां पशुओं को भी नुकसान होता है, कचरे की समुचित व्यवस्था होना चाहिए
कारूलाल पाटीदार
ग्रामीण पालसोड़ा
खुले में कचरे से सुबह घूमने के लिए जाते तो वहां भी दुर्गंध आती है, वही पास में धार्मिक स्थान है जहां कचरा उड़कर आसपास बिखर जाता है, खुले कचरे की सही व्यवस्था होना चाहिए
देवीलाल बगावत (मेडिकल)
ग्रामीण पालसोड़ा
शासन की मंशानुसार शेड का निर्माण पूर्ण हो गया है, वर्तमान में घर घर कचरा संग्रहण की प्रकिया प्रचलित है, सेग्रीगेशन शेड में अलग अलग कचरे की छटनी होती है, शेड बना हुआ है, जल्द ही इसे सुचारू रूप से चालू किया जाएगा, ताकि कचरा खुले में न डाला जाए
महेश कुमार शर्मा
सचिव ग्राम पंचायत पालसोड़ा


