मंदसौर जिलासीतामऊ

सार्थक संस्था ने किया पोषण वन अभियान का आगाज़, दिपाखेड़ा दलावदा सेदारा महुआ में रोपे फलदार पौधे

सार्थक संस्था ने किया पोषण वन अभियान का आगाज़, दिपाखेड़ा दलावदा सेदारा महुआ में रोपे फलदार पौधे

लदुना। पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में पोषण स्तर को सुधारने के संकल्प के साथ सार्थक सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 3 जून को इस सत्र के पहले फलदार वृक्षारोपण अभियान की भव्य शुरुआत की गई। संस्था के महत्वाकांक्षी ‘पोषण वन अभियान’ के तहत आज प्रथम चरण में क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल दीपाखेड़ा, हाई स्कूल दलावदा, हाई स्कूल सेंदरामाता एवं शासकीय हाई स्कूल महुआ में शासकीय हाई स्कूल महुआ में सघन फलदार वृक्षारोपण किया गया।ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत भी इस पुनीत कार्य के साथ लिए विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण जन, और विद्यालय के छात्र-छात्राएं सार्थक संस्था के सदस्यों ने मिलकर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया और श्रमदान कर पौधों को रोपा।

सार्थक की संस्थापक सदस्य डॉ उर्मिला तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पोषण वन अभियान 18 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया गया था इसमें 168 विद्यालयों में संस्था फलदार वृक्ष लगाएगी अभी तक जिले के 18 स्कूलों में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया जा चुका है इसमें मल्हारगढ़ के पांच सीतामऊ के छः , मंदसौर के सात स्कूल सम्मिलित है।आज दीपाखेड़ा, दलावादा सेंदरा माता, महुआ में, जामुन, आम, खिरनी, शहतूत, रामफल, जामफल, सीताफल, चीकू, इमली, कबीट, करौंदा, आंवला, जंगल जलेबी, मौल श्री, सहजन, के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर दीपाखेड़ा एवं सेंदरामाता की अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सार्थक संस्था द्वारा सम्मान किया गया एवं संस्था की ओर से विद्यालयों को बर्ड हाउस भी भेंट किए गए। इस वृक्षारोपण के आयोजन में सम्मिलित हुए गांव के सरपंच एवं गणमान्य लोगों ने संस्था के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्कूलों में फलदार पौधे लगाने से हरित आवरण में भी वृद्धि होगी और बायोडायवर्सिटी विकसित होगी, छात्रों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति भाव निर्मित होगा।

‘सार्थक संस्था की अध्यक्ष ने प्रोजेक्ट की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि: “यह इस नवीन सत्र का हमारा पहला वृक्षारोपण कार्यक्रम है। सार्थक संस्था का यह लक्ष्य है कि पूरे मंदसौर जिले के 168 स्कूलों में ‘पोषण वन’ विकसित किए जाएं। इस पूरे अभियान में विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। आज लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी भी स्थानीय स्तर पर तय की गई है ताकि ये पौधे जीवित रहकर विशाल वृक्ष बन सकें।

इस अवसर पर सार्थक संस्था के श्री नरेंद्र त्रिवेदी, श्री संजय नीमा, श्री रितेश तिवारी, श्री दिनेश बैरागी, श्री भुवनेश्वर सिंह दीपा खेड़ा श्री सौरभ सिंह तोमर, श्री कमल नारायण गुप्ता, संस्था की सचिव श्रीमती रचना दोषी श्रीमती प्रीति छाबड़ा श्रीमती बबीता भट्ट श्रीमती उमा झाला, श्री विक्रम सिंह श्री तुलसीराम उपस्थित रहे। दीपा खेड़ा के प्राचार्य दिनेश शुक्ला, सेदरामाता के प्राचार्य, श्री घनश्याम सेन सरपंच प्रतिनिधि, श्रीमती ज्योति सोनी श्री विनोद जैन, पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण, जनशिक्षक और बड़ी संख्या में जागरूक ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मानसून सत्र में पर्यावरण को बचाने और संवारने का सामूहिक संकल्प लिया।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}