जिपं सीईओ को जिला चिकित्सालय स्थित पोरवाल वार्ड की दुर्दशा से जिपं सदस्य डपकरा ने कराया अवगत
जिपं सीईओ को जिला चिकित्सालय स्थित पोरवाल वार्ड की दुर्दशा से जिपं सदस्य डपकरा ने कराया अवगत
मंदसौर। जिला चिकित्सालय स्थित पोरवाल वार्ड की होती दुर्दशा को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं जिला योजना समिति श्री रिंकेश डबकरा के नेतृत्व में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुकूल जैन से मिला एवं उन्हें मंदसौर जिला चिकित्सालय स्थित पोरवाल वार्ड की वर्तमान दुर्दशा से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड में रखे कबाड़ को हटाकर उसे पुनः मरीजों के उपयोग हेतु संचालित किए जाने की मांग रखी।
इस दौरान श्री जैन ने विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन नरेंद्र उदिया, मनीष मुजावदिया बिग बी (विशेष आमंत्रित सदस्य, युवा संगठन) एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय धनोतिया उपस्थित रहे।
============



