मंदसौरमध्यप्रदेश

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 14 चिकित्सकों की पदस्थापना

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य उन्नयन की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल/मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रयासों से 14 नए चिकित्सकों की पदस्थापना सुनिश्चित हुई है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से विधानसभा क्षेत्र और ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

जारी आदेश अनुसार

डॉ. दीपा, सी.एच.सी. धुंधडका, डॉ. जमनेश पाटीदार, सी.एच.सी. धुंधडका, डॉ. कृष्णपाल सिंह सी.एच.सी.धुंधडका, डॉ. निशा सोनगरा सी.एच.सी पिपलियामण्डी, डॉ. अंकित कुमावत सी.एच.सी नारायणगढ़, डॉ. ऋषभ पाटीदार सी.एच.सी पिपलिया मण्डी, डा. आशीष कुमार राठौर सी.एच. मल्हारगढ़, डॉ. रितिक परिहार सी.एच. मल्हारगढ़, डॉ. प्रद्युमन प्रजापति सी.एच.मल्हारगढ़, डॉ. आदित्य यादव सी.एच.सी पिपलिया मण्डी, डॉ. वर्षा पाटीदार सी.एच.सी नारायणगढ़, डॉ. अंजली जाट सी.एच. मल्हारगढ़, डॉ. मेविस गुलताब खान सी.एच.सी नारायणगढ़ एवं डॉ. विपिन कुमार शर्मा सी.एच.सी.धुंधडका में पदस्थ किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने इन पदस्थापनों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}