मध्यप्रदेशरतलाम

थाना बड़ावदा बना ISO (आईएसओ) प्रमाणित, आधुनिक प्रबंधन, तकनीकी नवाचार एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में मिली मान्यता

थाना बड़ावदा बना ISO (आईएसओ) प्रमाणित, आधुनिक प्रबंधन, तकनीकी नवाचार एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में मिली मान्यता

रिकॉर्ड प्रबंधन, QR आधारित ट्रैकिंग सिस्टम, महिला हेल्प डेस्क एवं नागरिक सुविधाओं में नवाचारों को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणन

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फलस्वरूप जिले के एक और थाना बड़ावदा को आई एस ओ प्रमाण पत्र मिला।

दिनांक 02.06.26 को पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार की उपस्थिति में थाना प्रभारी बड़ावदा श्री वैभव प्रिय (प्रशिक्षु आई पी एस) को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी बड़ावदा श्री वैभव प्रिय (प्रशिक्षु आई पी एस)एवं थाना बड़ावदा टीम को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्ति हेतु किए गए प्रयासों एवं मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं थाना प्रभारी बड़ावदा श्री वैभव प्रिय ने कहा कि यह ISO Certification केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि पुलिस विभाग की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं उत्कृष्ट जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का केंद्र नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास का भी केंद्र होता है। इसी विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना बड़ावदा में विभिन्न सुधारात्मक एवं नवाचारात्मक पहलें की गई हैं।

रिकॉर्ड प्रबंधन में व्यापक सुधार–

थाना बड़ावदा में वर्षों से संधारित अभिलेखों का वैज्ञानिक तरीके से वर्गीकरण एवं व्यवस्थित प्रबंधन किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस विनियमों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप अनुपयोगी अभिलेखों का विधिवत रिकॉर्ड डिस्ट्रक्शन कर रिकॉर्ड रूम को अधिक सुव्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया गया, जिससे आवश्यक अभिलेखों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित हुई है।

QR Code आधारित मालखाना प्रबंधन प्रणाली–

जब्त संपत्तियों के संरक्षण एवं पारदर्शी प्रबंधन हेतु मालखाने का पूर्ण पुनर्गठन किया गया है। प्रत्येक जब्त संपत्ति को QR Code से टैग कर डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की गई है, जिससे वस्तु की स्थिति, स्थान एवं मूवमेंट की जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेगी। यह पहल मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

QR आधारित Vehicle Tracking System–

न्यायालयीन आदेशों के अंतर्गत थाना परिसर में रखे गए वाहनों के बेहतर प्रबंधन हेतु QR Code आधारित Vehicle Tracking System प्रारंभ किया गया है। इस प्रणाली से प्रत्येक वाहन का डिजिटल रिकॉर्ड एवं अद्यतन जानकारी सरलता से प्राप्त की जा सकती है, जिससे वाहन प्रबंधन अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी हुआ है।

नागरिक सुविधाओं का विस्तार– थाना परिसर में आमजन की सुविधा हेतु शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए Water Cooler स्थापित किया गया है। साथ ही नागरिकों एवं कर्मचारियों के लिए सुव्यवस्थित Vehicle Parking विकसित की गई है, जिससे थाना परिसर अधिक व्यवस्थित एवं नागरिक अनुकूल बन सका है।

उर्जा महिला हेल्प डेस्क का पुनरोद्धार–

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उर्जा महिला हेल्प डेस्क का व्यापक रूप से पुनरोद्धार किया गया है। हेल्प डेस्क को अधिक संवेदनशील, सुविधाजनक एवं नागरिक हितैषी स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे महिला पीड़िताओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में सहायता प्राप्त हो सके।

Citizen Feedback System की शुरुआत– जनसंपर्क एवं पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के उद्देश्य से QR Code आधारित Citizen Feedback System प्रारंभ किया गया है। अब कोई भी नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से तत्काल फीडबैक दे सकता है। प्राप्त सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं पुलिस सेवाओं के सतत मूल्यांकन एवं सुधार में सहायक सिद्ध होंगी।

खेल एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा–

पुलिस बल के शारीरिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु थाना परिसर में आधुनिक Volleyball Court का निर्माण कराया गया है। इस सुविधा का लाभ पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय युवा एवं नागरिक भी प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पुलिस एवं समाज के मध्य संवाद एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने में सहायक होगी।

ISO Certification बना उत्कृष्ट पुलिसिंग का प्रतीक–

प्रशिक्षु IPS श्री वैभव प्रिय ने कहा कि ISO Certification थाना बड़ावदा द्वारा किए गए सभी सुधारात्मक प्रयासों की औपचारिक मान्यता है। यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय थाना स्टाफ, वरिष्ठ अधिकारियों एवं आमजन के सहयोग को देते हुए कहा कि पुलिस एवं जनता के संयुक्त प्रयासों से ही आधुनिक एवं विश्वास आधारित पुलिसिंग का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस दौरान सीएसपी जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, थाना बड़ावदा स्टाफ समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}