विकासमंदसौर जिलाशामगढ़

शामगढ़ में 50 लाख से अधिक के विकास कार्य का भूमि पूजन संपन्न

पूरा शामगढ़ नगर हमारा परिवार है, बिना भेदभाव के विकास कार्य करना हमारी प्राथमिकता है- श्रीमती यादव

शामगढ़।पूरा शामगढ़ नगर हमारा परिवार है और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करना हमारी आपकी परिषद की मुख्य प्राथमिकता है उक्त विचार आज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने शामगढ़ नगर के विभिन्न वार्ड में 50 लाख से अधिक के विकास कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहीं। आपने कहा कि हमें स्वच्छता में शामगढ़ को नंबर वन बनाना है। इसलिए जनता हमारा साथ दे और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में परिषद का सहयोग करें जल की कमी को देखते हुए हमें जल का समुचित सदुपयोग करना है और जितनी आवश्यकता होती है उतना ही जल का उपयोग करना है।वार्ड क्रमांक चार शिशु मंदिर से जैन मंदिर जैन के पास सीसी रोड वार्ड क्रमांक एक मधुर कॉलोनी में सीसी रोड वार्ड क्रमांक एक माताजी मंदिर से जैन मंदिर जाने वाली गली तथा नवीन रास्ते का भूमि पूजन वार्ड क्रमांक दो पेवर ब्लॉक का बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी भूमि पूजन में माताजी मंदिर से कांजी हाउस रोड नया रास्ता जैन मंदिर व खेड़ापति हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरो के लिए मिल का पत्थर साबित होगा अब माताजी मंदिर से सीधे खेड़ापति मंदिर जाने का रास्ता हो जायेगा। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती डाली जोशी सभापति कृष्णा फरक्या अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र राजू भाई यादव रामगोपाल जोशी सभापति बंटी वाधवा सिंटू धमोनिया नवीन फरक्या दीपक जांगड़े एल्डरमैन राजेंद्र खाती पटेल मुकेश दानगढ़ विशाल शर्मा सीएमओ सुरेश यादव नगर के वरिष्ठ पूर्व पार्षद हुकुमचंद पाटीदार पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार धीरज संघवी अमित चौधरी मनोज जैन मनोज चौधरी खेड़ापति हनुमान मंदिर के मोहनलाल राठौड़ मनोज जैन भूपेंद्र जैन माताजी मंदिर के किशोर मुजावदिया प्रकाश दानगढ मुकेश जैन राजेंद्र जैन हरिनारायण गुप्ता मंगलेश पटेल भेरूलाल जामलिया अर्पित पटेल आशीष पटेल भेरूलाल लुहार अर्पित पटेल दिनेश खाती पटेल दीपसिंह गौड कालू भावसार पंकज धनोतिया दीपू सिंह राठौड़ मयंक वाधवा घनश्याम काला नरेंद्र ढींगरा विनोद व्यास सचिन व्यास कृष्णकांत दानगढ़ मुकेश पांडे मोहित जैन राजू खान नगर परिषद के धर्मेंद्र उपाध्याय इंजीनियर शिविका श्रीवास्तव वार्डो की मातृशक्ति एवं विभिन्न कार्यों के ठेकेदार उपस्थित रहे सभी वार्ड में भूमि पूजन का कार्यक्रम वरिष्ठ पंडित दीपक पुरोहित ने संपन्न करवाया कार्यक्रम का संचालन एल्डरमेन मुकेश दानगढ़ ने किया एवं आभार मोहित जैन व्यक्त ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}