मुक्तिधाम में अस्थि चोरी के बाद नपा अध्यक्ष ने दिखाई तत्परता, दूसरे ही दिन लगवाए हाईटेक कैमरे

मुक्तिधाम में अस्थि चोरी के बाद नपा अध्यक्ष ने दिखाई तत्परता, दूसरे ही दिन लगवाए हाईटेक कैमरे
शामगढ़। स्थानीय मुक्तिधाम में पिछले दिनों हुई अस्थि चोरी की सनसनीखेज घटना के बाद नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नपा अध्यक्ष ने मुक्तिधाम की सुरक्षा बढ़ाने और हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की थी। इस वादे को महज 24घंटे के भीतर धरातल पर उतार दिया गया है।घोषणा के दूसरे ही दिन नपा अध्यक्ष ने स्वयं मुक्तिधाम में खड़े रहकर अपनी निगरानी में आधुनिक और हाईटेक कैमरे इंस्टॉल करवाए।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अब पूरा मुक्तिधाम परिसर तीसरी आंख (सीसीटीवी) की निगरानी में आ गया है, जिससे भविष्य में ऐसी संवेदनहीन घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।सुरक्षा व्यवस्था हुई *पुख्ता त्वरित कार्रवाई:* घोषणा के दूसरे ही दिन काम पूरा।
अध्यक्ष की निगरानी: नपा अध्यक्ष ने स्वयं खड़े रहकर करवाया का।
हाईटेक सुरक्षा: आधुनिक कैमरों से लैस हुआ मुक्तिधाम परिसर।निगरानी: अब परिसर के चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर।इस त्वरित कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया है। मुक्तिधाम की व्यवस्थाएं संभालने वाली संस्था दृश्य फाउंडेशन एवं नागरिकों ने नपा अध्यक्ष की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की है।


