कमलेश उमरवाल बने संभाग महासचिव

कमलेश उमरवाल बने संभाग महासचिव
——————————————————————–
मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ) एवं राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ( ट्रेड यूनियन ) के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया की सहमति से उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री मोहित तोमर की अनुशंसा पर कमलेश उमरवाल आलोट को संगठन के संभाग महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया इनकी नियुक्ति पर जिले व आलोट नगर की ईकाई व समस्त सफाई कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर म.प्र.कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रताप करोसिया एवं संभाग अध्यक्ष श्री मोहित तोमर का आभार व्यक्त किया।
वही कमलेश उमरवाल ने कहा हे कि हमने आलोट नगर परिषद सफाई कर्मचारियों व अन्य परिषद के कर्मचारियों की वेतन संबंधी मांगों व अन्य समस्याओं को लेकर कई बार लड़ाई लड़ी हे और आगे भी हम राज्य शासन द्वारा आदेशों के अनुरूप कर्मचारियों की समस्याएं और मांगे परिषद द्वारा पूर्ण रूप से पूरी नहीं की जाती तब तक में उनकी लड़ाई समय समय पर लड़ता रहूंगा व संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताकर जो संभाग की जवाबदारी दी हे में उन्हें धन्यवाद देता हूं और पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ जवाबदारी निभाऊंगा।



