जावरारतलामसमस्या

अर्जित अवकाश बिल डीईओ एवं डीडीओ द्वारा अटकाएं जाने पर प्रधानाध्यापक श्री शुक्ला ने ली उच्च न्यायालय कि शरण

अर्जित अवकाश बिल डीईओ एवं डीडीओ द्वारा अटकाएं जाने पर प्रधानाध्यापक श्री शुक्ला ने ली उच्च न्यायालय कि शरण

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

शासकीय प्राथमिक विद्यालय ताल के प्रधानाध्यापक भानुप्रताप शुक्ला के अर्जित अवकाश नगरीकरण के भुगतान हेतु बिल तैयार कर संकुल प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के प्राचार्य द्वारा बिल बनाकर आहरण एवं संवितरण अधिकारी जावरा को मय प्रमाणों के प्रस्तुत किए गए किंतु लंबे समय से अनावश्यक आपत्तियां लगाकर संबंधित को परेशान किया जा रहा है।

भानुप्रताप शुक्ला ने बताया कि सी एम हेल्पलाइन एवं जिलाधीश कार्यालय रतलाम जनसुनवाई में भी आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बावजूद प्रकरण पर आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जो विचारणीय है?

मजबूर होकर श्री शुक्ला द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में याचिका दायर करने हेतु अभिभाषक पीयूष श्रीवास्तव से संपर्क किया गया। प्रकरण ठोस होने पर अभिभाषक द्वारा पीटीशन याचिका माननीय उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। इस संबंध में श्री शुक्ला ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी किन्तु डीईओ ने अवांछित जानकारी प्रस्तुत कर न्यायालय को गुमराह किया गया व केस फाइल कर दिया।

स्मरण रहे श्री शुक्ला ने एक से अधिक बार डीईओ एवं डीडीओ के समक्ष अपने प्रकरण को लेकर उपस्थित हुए तो अहंकारिता पूर्ण व्यवहार कर बैरंग लौटा दिया गया जो नियमों एवं मर्यादा के विरुद्ध होकर निंदनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}