देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

जबरन कराया काम, घर लौट रहे युवक को रास्ते में बेरहमी से पीटा

जबरन कराया काम, घर लौट रहे युवक को रास्ते में बेरहमी से पीटा

गोरखपुर सहजनवा गीडा थाना क्षेत्र से जबरन मजदूरी कराने, पैसे न देने और विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की मां ने गीडा थाना को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के अनुसार नगवा निवासी शीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके 20 वर्षीय बेटे सनी को उन्हीं के गांव का रहने वाला कमलकान्त चौबे ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने के बहाने ईंट भट्ठे पर ले गया था। सनी को मात्र 4 दिनों के काम के लिए कहा था लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद जब सनी ने घर वापस लौटने की इच्छा जताई, तो उसे जबरन रोक लिया गया। आरोप है कि जबरदस्ती 12 दिनों तक काम कराया गया और उसे उसकी मजदूरी के पैसे भी नहीं दिए गए। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब सनी भट्ठे से किसी तरह अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में उसी गांव के रहने वाले कमलकान्त चौबे और टोलू चौबे ने मिलकर उसे बीच रास्ते में ही रोक लिया। दोनों आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर पटक दिया और लात-घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उन्हें पुलिस में न जाने की धमकी भी दी।कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई या पुलिस में शिकायत की गई तो वे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित महिला के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}