मंदसौरमध्यप्रदेश

श्रद्धा,श्रम और संकल्प से पुनजीर्वित हो रहा है,गंगोत्री गौ मुख कुंड

सजग चित्रकार अजय मिश्रा ( राजु भैय्या) कि परिकल्पना से साकार हो रहा, ऐतिहासिक प्रयास

गरोठ।ऐतिहासिक धरोहर “ गंगौत्री गौ मुख कुंड” के नवीनीकरण को लेकर जनसहयोग का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। श्री गणेश के शुभ अवसर पर सभी के सहयोग से चुनाई कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है, कि सहयोग की यह गंगा निरंतर बहती रहे, यही सभी की विनम्र कामना है।भीषण गर्मी और दोपहर की तपिश के बावजूद पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ गंगोत्री गौ मुख कुंड के नवीनीकरण का कार्य सतत जारी है। वर्षों से उपेक्षित इस प्राचीन धरोहर को नया स्वरूप देने के लिए सभी समाज के लोग एकजुट होकर श्रमदान और सहयोग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है, कि निरंतर मेहनत और सामूहिक प्रयास से ही नवयुग का निर्माण होता है। जिस ऐतिहासिक गंगोत्री गौ मुख कुंड के बारे में पहले बहुत कम लोग जानते थे, आज वही स्थान लोगों की जिज्ञासा और आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}