समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 21 मई 2026 गुरुवार

गंगा दशहरा पर जल स्त्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा कार्यक्रम
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में जल संरक्षण हेतु जल गंगा संवर्द्धन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में प्राथमिकता के आधार पर गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेश में जन सहभागिता से जल संरक्षण हेतु 25 मई को वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा गंगा दशहरा पर ”जल स्त्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा “ का आयोजन प्रत्येक ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय जल स्रोतों (कुओं, हैंडपंपों, बावड़ियों, तालाबों पेयजल स्त्रोत) की पूजा और स्वच्छता की जाएगी तथा गंगा कलश यात्रा निकाली जाएगी ।
============
किसी भी निर्माण स्थल पर 18 से कम आयु के व्यक्ति को नियोजित ना करें – अपर कलेक्टर डॉ. श्रीवास्तव
ई – श्रम पंजीयन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अनिवार्यतः पंजीयन करवाए
शासकीय निर्माण विभागों एवं विभाग में कार्यरत निर्माण ठेकेदारों/एजेंसियों की बैठक संपन्न
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026,

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज 20 मई को अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समस्त शासकीय निर्माण विभागों एवं उनके विभाग में कार्यरत निर्माण ठेकेदारों/एजेंसियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के प्रति मानवीय भाव अपनाए जाने एवं श्रमिकों को उपलब्ध कराए जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में अपर कलेक्टर डॉ श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभागियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में श्रमपदाधिकारी श्री सुधीश कमल सहित कुल 39 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
बैठक में प्रतिभागियों को निर्माण स्थल पर श्रमिकों को छायादार आश्रय, अल्पाहार, पीने के पानी, महिला एवं पुरुष के पृथक-पृथक शौचालय एवं मूत्रालय, एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार किट, स्वास्थ्य जांच सुविधा, क्रेच, सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सेफ्टी हार्नेस, मास्क, सेफ्टी जूते इत्यादि अनिवार्य रूप से प्रदाय करने संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर ने समस्त निर्माण श्रमिकों का संबल/भवन सन्निर्माण पंजीयन, ईश्रम पंजीयन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अनिवार्यतः पंजीयन करवाए जाने के भी निर्देश दिए गए। किसी भी निर्माण स्थल पर 18 से कम आयु के व्यक्ति को नियोजित ना करने एवं समस्त निर्माण विभागों को प्रमुख नियोजक के रूप में एवं सभी निर्माण ठेकेदारों को नियमानुसार ठेकेदार पंजीयन कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।
===========
सडक दुर्घटना में रतलाम जिले के 9 सहायक सचिव घायल, दो मृत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की
घायलो का अमलतास अस्पताल देवास में उपचार जारी सीईओ जिला पंचायत और एसडीएम ने घायलों से मिलकर उप
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026,

भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महापर्व एवं राज्य स्तरीय महा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे रतलाम जिले के दो रोजगार सहायक सचिवों की सड़क दुघर्टना में मृत्यु का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक लखन कमोदिया तथा हुरजी मईडा के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत सहायक सचिवो का वाहन भोपाल जाते समय रात्रि 3 बजे देवास बायपास ग्राम बैरागढ़ तहसील एवं जिला देवास में दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 सहायक सचिव लखन उम्र 35 वर्ष एवं हुरजी उम्र 45 वर्ष की मृत्यु हो गई एवं 9 सहायक सचिव दुर्घटना में घायल हुए हैं, करमचंद, कैलाश, देवचंद, अंतरसिंह, राकेश, मांगीलाल, विनोद, प्यारेलाल एवं चौक सिंह उक्त सभी घायलो का उपचार अमलतास अस्पताल देवास मे चल रहा है। घटना संज्ञान में आते ही रतलाम जिले से सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एसडीएम सैलाना श्री तरूण जैन तत्काल उपचाररत घायलो से मिलने अमलतास अस्पताल पहुंचे डाक्टर एवं अस्पताल स्टाक से उपचार की जानकारी ली परिजनो को सान्त्वना दी एवं उपचार के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
=============
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम धामनोद तथा विकासखण्ड बाजना मे में जल चौपाल आयोजित की गई
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन एवं उप संचालक उद्यानिकी श्री मंगल सिंह डोडवे के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को , ड्रीप/स्प्रिंकलर सिंचाई अपना कर कम पानी मे भी अधिक उत्पादन के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा जल चौपाल लगा कर जानकारी दी जा रही है।
आज ग्राम धामनोद तथा विकासखण्ड बाजना मे जल चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए। किसानों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों द्वारा अमरूद के बगीचे का निरीक्षण कर किसान के खेत पर जाकर किसानों को अमरूद फसल उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई । चौपाल मे उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारी/कर्मचारी सहित किसान उपस्थित थे ।
=============
वॉल्व सह पम्प ऑपरेटर प्रशिक्षण सम्पन्न
नेतृत्व कौशल एवं प्रशिक्षक विकास अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026, 20:19 IST

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कार्यालय रतलाम में नेतृत्व कौशल एवं प्रशिक्षक विकास कार्यक्रम अंतर्गत वॉल्व सह पम्प ऑपरेटर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जावरा एवं रतलाम की विभिन्न नल-जल योजनाओं वाली ग्राम पंचायतों से आए 12 नल चालक प्रतिभागियों ने मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर संचालित जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु तकनीकी कौशल विकसित करना एवं अन्य लोगों को प्रशिक्षित करना है ।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री एस.आर. जांगड़े ने नल-जल योजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि नल-जल योजना के सफल संचालन में पम्प ऑपरेटर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं पम्प ऑपरेटर के दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए पंचायत दर्पण, ई-बिलिंग, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
सहायक यंत्री श्री डी.सी. कथिरिया ने वाल्व ऑपरेशन सिस्टम की जानकारी दी। श्री इरफान अली ने पाइपलाइन मैपिंग एवं लीकेज सुधार कार्य की प्रक्रिया समझाई। उपयंत्री श्री अर्पित चतर ने जल स्रोतों के प्रकार, मोटर इंस्टॉलेशन, प्रेशर मेंटेनेंस, इलेक्ट्रो फ्यूजन एवं बट फ्यूजन प्रक्रिया की जानकारी दी। विकासखंड समन्वयक श्री बबन बेनल ने एफटीके के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण की विधियां बताईं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीओ श्री पर्वत सिंह कटारा, श्रीमती किरण चौहान, पम्प ऑपरेटर श्री कमलेश चौधरी, श्री नंद किशोर परमार, श्री पाल सिंह नंदावता, श्री भेरूलाल गुजराती, श्री मदनलाल माड़ौतिया, श्री बाबूसिंह सिसोदिया, श्री मायाराम डोडियार, श्री दिलीप राठौड़ सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।
============
वॉल्व सह पम्प ऑपरेटर प्रशिक्षण सम्पन्न नेतृत्व कौशल एवं प्रशिक्षक विकास अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026,

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कार्यालय रतलाम में नेतृत्व कौशल एवं प्रशिक्षक विकास कार्यक्रम अंतर्गत वॉल्व सह पम्प ऑपरेटर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जावरा एवं रतलाम की विभिन्न नल-जल योजनाओं वाली ग्राम पंचायतों से आए 12 नल चालक प्रतिभागियों ने मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर संचालित जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु तकनीकी कौशल विकसित करना एवं अन्य लोगों को प्रशिक्षित करना है ।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री एस.आर. जांगड़े ने नल-जल योजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि नल-जल योजना के सफल संचालन में पम्प ऑपरेटर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं पम्प ऑपरेटर के दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए पंचायत दर्पण, ई-बिलिंग, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल गुणवत्ता संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
सहायक यंत्री श्री डी.सी. कथिरिया ने वाल्व ऑपरेशन सिस्टम की जानकारी दी। श्री इरफान अली ने पाइपलाइन मैपिंग एवं लीकेज सुधार कार्य की प्रक्रिया समझाई। उपयंत्री श्री अर्पित चतर ने जल स्रोतों के प्रकार, मोटर इंस्टॉलेशन, प्रेशर मेंटेनेंस, इलेक्ट्रो फ्यूजन एवं बट फ्यूजन प्रक्रिया की जानकारी दी। विकासखंड समन्वयक श्री बबन बेनल ने एफटीके के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण की विधियां बताईं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीओ श्री पर्वत सिंह कटारा, श्रीमती किरण चौहान, पम्प ऑपरेटर श्री कमलेश चौधरी, श्री नंद किशोर परमार, श्री पाल सिंह नंदावता, श्री भेरूलाल गुजराती, श्री मदनलाल माड़ौतिया, श्री बाबूसिंह सिसोदिया, श्री मायाराम डोडियार, श्री दिलीप राठौड़ सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।
============
रतलाम जिले के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु थीमेटिक सत्र का आयोजन
नमकीन एवं खाद्य उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026,

रतलाम जिला अपने उत्पाद रतलामी सेंव के लिए प्रसिद्ध है। जिले में बड़ी संख्या में नमकीन उत्पादक इकाइयां तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित है। जिनमें अभी प्रसार की व्यापक संभावना है।
जिले के सभी खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों तथा नमकीन उद्योगों को बढ़ावा देने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी देने के लिए एक विशेष थीमेटिक सत्र का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम द्वारा 20 मई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में किया गया। सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा इकाई प्रतिनिधियों को उत्पादन को बढ़ाने, गुणवत्ता को विश्व स्तर का बनाने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, गुणवत्ता परीक्षण, उत्पाद की सेल्फ लाइफ बढ़ाने तथा उत्पाद की पैकेजिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सत्र में सहायक नियंत्रक नापतोल विभाग श्री भारत भूषण, सहायक संचालक कृषि विभाग श्री भीका वास्के, उद्यानिकी विभाग श्री प्रवीण जायसवाल, खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र गुप्ता विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थे।
थीमेटिक सत्र में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम के महाप्रबंधक श्री अतुल वाजपेई, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम के प्राचार्य श्री यू पी अहिरवार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्टाफ, रतलाम के नमकीन उद्योगों से जुड़े मुख्य उद्योगपति, लघु उद्योग भारती नमकीन इकाई से श्री मनेंद्र कृष्णानी , रतन श्री गोल्ड, वेलकम गृह उद्योग, श्री जी इंडस्ट्रीज, नित्यानंद आइस फैक्ट्री, गुरुकृपा मसाला भंडार, दीपक नमकीन भंडार, बालाजी चिप्स, मोहन फूड इत्यादि इकाईयों के संचालक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिन्होंने अपने अनुभव सभी से साझा किये तथा खाद्य सुरक्षा, नाप तौल, पैकेजिंग से संबंधित शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत महाप्रबंधक श्री अतुल वाजपेई जी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा जिले के खाद्य प्रसंस्करण एवं नमकीन उद्योगों की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए इनके निरंतर विकास को प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर ऐसे अन्य आयोजन किए जाने का संकल्प लिया।
================
*जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार,
सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध – बड़ी राहत,
जिनके 23 मई तक स्लॉट बुक – स्लॉट बुकिंग के बावजूद खरीदी में आ रही थीं समस्याएं मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास से इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन होगा
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026
गेहूं उपार्जन के लिए जिन किसानों के स्लॉट 23 मई तक बुक हो चुके हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सरकार उनका गेहूं 28 मई तक खरीदेगी। सरकार ने अंतिम 23 मई की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 मई को इस बात की घोषणा की। मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण के प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास से इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन होगा। इससे किसानों को बड़ा फायदा पहुंचेगा।
गेहूं उपार्जन की तारीख को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार लगातार किसान हितैषी निर्णय ले रही है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते वर्ष हमने लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था। इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने जा रहे हैं। पूरे देश में अगर सर्वाधिक किसानों से गेहूं खरीदा गया, तो वो हमारे राज्य मध्यप्रदेश में खरीदा गया है। अभी तक हम 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद चुके हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 23 मई निर्धारित थी। मुझे किसानों द्वारा बताया गया कि उन्होंने स्लॉट तो बुक कर लिए, लेकिन लाइन लंबी है। इस पर हमने कहा कि जिनके भी स्लॉट बुक हुए हैं, ऐसे सभी किसानों से हम गेहूं खरीदेंगे। इसलिए उन किसानों के गेहूं उपार्जन की तारीख 23 मई से बढ़ाकर 28 मई तक करने की मैं घोषणा करता हूं।
वैश्विक चुनौतियों के बीच समाधान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान-गरीब-महिला-युवा, चारों वर्गों की हम चिंता करते हैं। मैं किसान भाई-बहनों से निवेदन करता हूं कि आप चिंता मत करिए, हम स्लॉट बुकिंग का गेहूं खरीदने का प्रबंधन कर रहे हैं। वैश्विक चुनौतियों के बीच गेहूं भंडारण भी हमारे लिए चुनौती है। बारदाना खरीदना-लाना भी एक चुनौती है। हमारे सामने मौसम और ट्रांसपोर्टेशन भी चुनौती है। इसके बावजूद हमने भंडारण की क्षमता बढ़ाई। उन्होंने कहा कि हम किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम खरीदी केंद्र पर 2625 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम देंगे।
=================
कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई
रतलाम : बुधवार, मई 20, 2026

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 16 मई से 26 मई तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 20 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम धामनोद, पंचेड, डेलनपुर विकासखंड सैलाना के सेरा, बेडदा, आम्बापाडा विकासखंड बाजना के छावनी झोडिया, राजापुरा, चिकनी विकासखंड जावरा के उपलई, सादाखेडी, सरसी विकासखंड आलोट के कराडिया, बरखेडा कलां, भूतिया विकासखंड पिपलोदा के पिपलोदा, धामेंडी, बरगढ में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
21 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम कनेरी, मोरवानी, तितरी विकासखंड सैलाना के सांसर, अडवानिया, कोटडा विकासखंड बाजना के ठिकरिया, देवली, जाम्बुखादन विकासखंड जावरा के बडावदी, डुमाहेडा, खजुरिया विकासखंड आलोट के बरडिया राठौर, कानुडिया, थूरिया विकासखंड पिपलोदा के सूखेडा, माऊखेडी़, पंचेवा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
==============



