सुपिरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रीमियम IMFL ब्रांड बने ग्राहकों की पहली पसंद

सुपिरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रीमियम IMFL ब्रांड बने ग्राहकों की पहली पसंद
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में “Golden Star” व “Blue Season” की बढ़ी मांग, गुणवत्ता और नवाचार से बनाई मजबूत पहचान
रायपुर/लखनऊ।
सुप्रियर इंडस्ट्रीज लमिटेड के प्रीमियम IMFL ब्रांड आज उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कंपनी के चर्चित ब्रांड “Golden Star” और “Blue Season” को विशेष रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाजारों में ग्राहकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और आधुनिक उपभोक्ता पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उत्पादों ने बाजार में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवालl के नेतृत्व में उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्पादन कर कंपनी ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि कंपनी अपने प्रमोटर्स के मार्गदर्शन में नए एवं प्रीमियम उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और बाजार की मांग को देखते हुए उत्पाद श्रृंखला का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता उपलब्ध कराई जा सके।कंपनी ने देशी मदिरा के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसके साथ ही एथेनॉल उत्पादन में भी कंपनी उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन कर रही है, जिससे उद्योग जगत में उसकी विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है।कंपनी के निदेशक ह्यूमन रिसोर्स एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि कंपनी सदैव ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उनका कहना है कि सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना है।


