रतलामपिपलोदा

सिस्टम की सुस्ती पर भारी पड़ा जनसहयोग, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर स्कूल की छत पर लगवाया टीनशेड

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

सिस्टम की सुस्ती पर भारी पड़ा जनसहयोग, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर स्कूल की छत पर लगवाया टीनशेड

दुधाखेड़ी। शासन की अनदेखी और विभागीय लेटलतीफी के बीच ग्राम दुधाखेड़ी के ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है। पिछले कई समय से शासकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत से परेशान बच्चों को अब बारिश में भीगना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से राशि एकत्रित कर स्कूल भवन पर टीनशेड डलवा दिया है, ताकि शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से चल सके।

शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग

विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि स्कूल भवन की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी, जिससे बारिश का पानी सीधे कमरों में टपकता था। इस समस्या को लेकर विभाग को कई बार लिखित में अवगत कराया गया। शिक्षा विभाग को बाकायदा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी शासन स्तर से कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ और न ही मरम्मत की दिशा में कोई कार्रवाई की गई।

बच्चों के भविष्य के लिए जुटे ग्रामीण

मानसून की आहट और बच्चों के बैठने की असुविधा को देखते हुए ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार करना उचित नहीं समझा। जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से चंदा जुटाया और विद्यालय की छत पर चद्दर शेड (टीनशेड) का निर्माण कार्य पूर्ण कराया। अब विद्यालय का परिसर सुरक्षित है और बच्चे बिना किसी बाधा के पढ़ाई कर सकेंगे। ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}