रतलामताल

ताल नगर एवं थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चरम पर-न कोई देखने वाला न सुनने वाला

ताल नगर एवं थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चरम पर-न कोई देखने वाला न सुनने वाला

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

अज्ञात किंतु विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ताल नगर एवं थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की बिक्री का कारोबार निर्बाध गति से फल फूल रहा है।अंकुश लगाने वाले शायद आपाधापी में मौज कर रहे हैं।गरीब परिवार इनकी भेंट चढ़ रहें हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में तो हर गली मोहल्ले में यह मनमाने भाव पर बेची जाना बताया जा रहा है। नगर में तो अधिक मुनाफे पर घर पंहुच सेवा भी उपलब्ध है।ऐसा भी बताया गया कि रोड़ किनारे भी छोटी गुमटियों पर मनपसंद शराब उपलब्ध हो जाती है। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो जवाबदार विभाग ही जान सकते हैं।

आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार कर इस अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसना पड़ेंगी अन्यथा गरीब परिवार इनकी भेंट चढ़ते रहेंगे और कारोबारी फलते फूलते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}