शामगढ़मंदसौर जिलाराजनीति
सर्किट हाउस में भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यों पर हुई चर्चा

सर्किट हाउस में भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यों पर हुई चर्चा
शामगढ़। स्थानीय सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी मंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में आगर जिले से विशेष रूप से पधारे दीपक सकलेचा एवं जितेन्द्र सिंह कोटड़ामाता ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन के आगामी लक्ष्यों की जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकी।मंडल अध्यक्ष नीलकमल राजेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सतीश खुराना, अर्जुन सोनी सहित मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के कार्यों को तत्परता से पूरा करने का संकल्प दोहराया।=========



