गरोठमंदसौर जिला

अमृत सरोवर पर गूँजा श्रमदान का संकल्प: नवांकुर संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान

अमृत सरोवर पर गूँजा श्रमदान का संकल्प: नवांकुर संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान

गरोठ। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड गरोठ के मार्गदर्शन में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ (जल स्रोत सेवा समागम) के अंतर्गत आज ग्राम रोज्या में उत्साह का वातावरण देखा गया। अभियान के तहत विकास खंड की चयनित नवांकुर संस्था ‘सामाजिक एवं पर्यावरण जनजागरण समिति’ बामणी सेक्टर 01 गरोठ द्वारा अमृत सरोवर रोज्या में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व को समझते हुए संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुबह से ही अमृत सरोवर की पाल और जल भराव क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान सरोवर के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे और खरपतवार को हटाया गया, ताकि जल का संचय स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से हो सके। संस्था के पदाधिकारियों ने ‘सेवा समागम’ की भावना को चरितार्थ करते हुए फावड़े और तगारियाँ उठाकर स्वयं कचरा साफ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।इस सामूहिक प्रयास की ग्रामीणों ने भी सराहना की और आने वाले समय में जल संरक्षण की इस मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}