प्रतियोगितामंदसौरमंदसौर जिला

जिला स्तरीय पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का हुआ समापन

विजय खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए

मंदसौर। जिला पेंचिक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कोठारी ने बताया कि जिला पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट एसोसिएशन मंदसौर के द्वारा स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में जिला स्तरीय पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ जिसमें पूरे जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में पधारे अतिथियों ने विजय खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वार्ड पार्षद श्रीमती प्रमिला संजय गोयल कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी खेल और युवा कल्याण विभाग विजेंद्र देवड़ा विशेष अतिथि महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के प्रिंसिपल के.सी. सोलंकी , मंदसौर जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गिरीश शर्मा एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कोठारी मंचासीन थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला पेंचिक सिलाट एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष विजय कोठारी ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं बाहर से कोच एवं खिलाड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया एवं बताया कि प्रतियोगिता में चयन खिलाड़ी 8 से 10 मई को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में 12 वीं राज्य स्तरीय पेंचिक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेंगे

जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने कहा की यह खेल गवर्नमेंट मिनिस्ट्री एवं खेल और कल्याण कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त खेल है इसमें राज्य स्तरीय में विजय खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप का प्रावधान रहता है जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन मंदसौर के खिलाड़ियों ने पिछले साल सबसे ज्यादा स्कॉलरशिप मध्य प्रदेश शासन से प्रदान की है एवं स्पोर्ट कोटा से सरकारी नौकरी लगती है।प्रतियोगिता में गगन कुरील, सैयद आफताब आलम, यश हीवे, धवल कुमावत,असमा बी संदीप आर्य थे।मध्य प्रदेश पैचिक सिलाट के अध्यक्ष अबरार अहमद, सचिव अभय श्रीवास आदि निर्णायक गणों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की हैं।अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष विजय कोठारी , सैयद आफताब आलम, धर्मेंद्र सिंह रानेरा, यश हीवे, धवल कुमावत , असमा बी , राज जय सिंघानी ने किया कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव गगन कुरील ने किया आभार टेक्निकल डायरेक्टर सैयद आफताब आलम ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}