मंदसौरमध्यप्रदेश
जिपं अध्यक्ष श्रीमति पाटीदार ने गुराडिया विजय सोसायटी का किया निरीक्षण, समस्याओं के निराकरण के दिया निर्देश

जिपं अध्यक्ष श्रीमति पाटीदार ने गुराडिया विजय सोसायटी का किया निरीक्षण, समस्याओं के निराकरण के दिया निर्देश
सुवासरा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार ने सुवासरा तहसील क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर आमजनता से भेंट कर समस्याओं कि जानकारी ली। इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार ने ग्राम धामनिया के निकट स्थित धनोतिया वेयरहाउस पर किसानों कि फसल खरीदी कर रही संस्था प्राथमिक कृषि साख संस्था मर्यादित गुराडिया विजय के कर्मचारियों से चर्चा की। किसानों द्वारा संबंधित वेयरहाउस पर तौल काटों की संख्या शासन के नियम अनुसार नहीं होने से संबंधित शिकायत की जा रही थी, इस पर संबंधित संस्था के कर्मचारियों को वेयरहाउस पर तौल कांटे बढ़ाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही किसान भाइयों के लिए बेहतर जल व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु वेयरहाउस के कर्मचारी को निर्देशित किया गया।



