बरगी हादसे पर सियासत गरमाई, नेता प्रतिपक्ष के हंसने पर उठे सवाल

देश शोक में डूबा, विपक्ष के रवैये पर सोशल मीडिया में नाराजगी – हादसे पर राजनीति नहीं करने की मांग
जबलपुर। बरगी क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन गम में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ सियासत भी गरमा गई है। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि बरगी हादसे पर देश रो रहा है और नेता प्रतिपक्ष हंस रहे हैं?
शोक के माहौल में उठे सवाल
बरगी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद से प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे माहौल में नेता प्रतिपक्ष के हाव-भाव को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या दुख की इस घड़ी में इस तरह का रवैया ठीक है।
सोशल मीडिया पर नाराजगी
वायरल पोस्ट में कहा गया कि जब पूरा देश बरगी हादसे पर आंसू बहा रहा है, तब विपक्ष के नेता का हंसना संवेदनहीनता दिखाता है। यूजर्स ने लिखा कि हादसों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है, न कि सियासी बयानबाजी की।
राजनीति से ऊपर उठने की मांग
बरगी हादसे के बाद से ही प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। लेकिन आम जनता का कहना है कि इस दुख की घड़ी में सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। नेता पक्ष हो या विपक्ष, संवेदना दिखाना सबकी जिम्मेदारी है।



