लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर जागरूकता का संदेश: रीना झिंझोरिया के मार्गदर्शन में बालिकाओं को मिली नई दिशा

लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर जागरूकता का संदेश: रीना झिंझोरिया के मार्गदर्शन में बालिकाओं को मिली नई दिशा
सतीश शर्मा
गरोठ-महिला एवं बाल विकास विभाग गरोठ द्वारा वार्ड क्रमांक 13 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर “लाड़ली लक्ष्मी दिवस” उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना झिंझोरिया के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना, करियर काउंसलिंग, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान, बाल विवाह की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर फ्रॉड जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन ने बालिकाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार किया।
कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे माहौल और भी प्रेरणादायक बन गया।
इस आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंगल करमाकर, लक्ष्मी माली एवं बिंदु सोनी तथा सहायिका रेखा माली की सक्रिय सहभागिता रही।
साथ ही कार्यक्रम में किशोरी बालिकाएं—कुंकुम माली, रिधिमा पाण्डेय, हिमांशी पाण्डेय, खुशी ननेरा, राधिका ननेरा, जया प्रजापति, ज्योति प्रजापति, प्रज्ञा पाण्डेय, मेघा माली, भाग्यश्री राठौर, तनिष्का माली, गितांशी भूत, तेजस्वी शर्मा एवं पूनम माली—उपस्थित रहीं और कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।
रीना झिंझोरिया ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को सही दिशा और अवसर प्रदान किए जा सकते हैं।
यह आयोजन न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।



