मांगमंदसौर जिलासीतामऊ

किसानो को हो रही समस्याओं को लेकर श्री परमार ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

समर्थन मूल्य गेंहूं खरीदी मे समय पर नहीं हो रही स्लॉट बुकिंग

सीतामऊ। वर्तमान मे प्रदेश सहित मंदसौर जिले में गेंहूं खरीदी का कार्य जारी है, लेकिन किसानो को स्लॉट बुंकिग में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आनलाइन व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य नही कर पा रही है जिसके कारण अधिकांश किसानो के स्लॉट बुकिंग नही हो रहे है। साथ ही कही जगहों पर उपार्जन केंद्रों पर सर्वेयर द्वारा किसानो से पैसों की मांग की जा रही है। भरी गर्मी में लगी लंबी लाईनो से किसान परेशान हो रहे हैं।इन सभी समस्याओं को लेकर भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है। ओर मांग की है कि स्लॉट बुकिंग प्रणाली को सुचारु एवं सरल बनाया जाए, अतिरिक्त स्लॉट उपलब्ध कराए जाए।आवश्यकतानुसार आफलाइन व्यवस्था भी प्रारंभ की जाए ताकी किसानो को समस्या ना हो, साथ ही संबधित अधिकारीयो को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किए जाए। किसान अपनी मेहनत की उपज को लेकर चिंतित व परेशान है, व्यवस्था की खामीयो के कारण बार-बार प्रयास के बावजूद सफलता नही मिल पा रही है इससे न केवल किसानो का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा बल्कि उनके मन में शासन-प्रशासन के प्रति असंतोष भी उत्पन्न हो रहा है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नही हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा किसानों में आक्रोश की स्थिति उत्पन होना स्वाभाविक है जिससे सर‌कार की बदनामी हो रही है यह विषय सीधे किसानो के ठित एवं आजीविका से जुड़ा है। इसलिए इस पर ध्यान देते हुए लापरवाही बरते रहे अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही करे ताकी किसानों का कार्य सुचारु रूप से चल सके। श्री परमार ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक निर्देश जारी कर व्यवस्था सुचारु रूप से कराया जाए, ताकि किसानो को राहत मिल सकें और उनकी उपज का समय पर विक्रय हो सके।

==================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}