बालाजी महाराज के आशीर्वाद से शामगढ़ नगर का विकास अब महानगर की तर्ज पर होगा- श्रीमती यादव

बालाजी महाराज के आशीर्वाद से शामगढ़ नगर का विकास अब महानगर की तर्ज पर होगा- श्रीमती यादव
शामगढ़। नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर स्थित पेवर ब्लॉक, शेड निर्माण , कुए का सुरक्षित ढकान (अनुमानित लागत 7.50 लाख रुपए) एवं अन्य विभिन्न विकास कार्य का भूमि पूजन नप अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति के वरिष्ठ मोहनलाल राठौर माताजी मंदिर समिति के वरिष्ठ किशोर मुजावदिया नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती डाली जोशी सभापति दिलीप वाधवा भारत विकास परिषद के वरिष्ठ मनोज जैन वार्ड पार्षद श्रीमती विनोदबाई पटेल एल्डरमैन राजेंद्र पटेल किशोर पाटीदार विशाल शर्मा परिषद सदस्य गणों , जनप्रतिनिधियों की मंचासिन उपस्थिति में किया गया।
अतिथियों का स्वागत खेड़ा हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।इस अवसर पर नपं अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने कहा कि बालाजी महाराज के आशीर्वाद अब नगर का विकास महानगर की तर्ज पर होगा। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंतसिंह चौहान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर परिषद शामगढ़ ने सभी वार्ड में विकास कार्य किया और आज शामगढ़ नगर परिषद मध्यप्रदेश में श्रेष्ठ स्थान पर है। पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी योग शिक्षक कालूराम राठौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र यादव पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल पूर्व पार्षद मनोहर राठौर युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पवन बड़ोदिया रतनलाल राठौर अशोक पांडे वेड़ी के मार बालाजी समिति के सदस्य महेश पोरवाल प्रकाश दानगढ़ भेरूलाल जामलिया अर्पित पटेल देवीलाल राठौर योगेश राठौर मंदिर पुजारी सत्यनारायण पुरोहित नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय इंजीनियर शिविका श्रीवास्तव ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी निर्माण कार्य के ठेकेदार सहित शामगढ़ नगर के नागरिक गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ द्वारा किया गया एवं आभार खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने व्यक्त किया
=============



