विधायक श्री सिसौदिया के मुख्य अतिथि में, नपं अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में “अंजनी नदी कायाकल्प अभियान” प्रारंभ

विधायक श्री सिसौदिया के मुख्य अतिथि में, नपं अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में “अंजनी नदी कायाकल्प अभियान” प्रारंभ
सतीश शर्मा
गरोठ –अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार सुबह 6:30 बजे माँ अंजनी नदी की आरती के साथ “अंजनी नदी कायाकल्प” अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पुनीत पहल में विधायक चंदर सिंह सिसोदिया के मुख्य अतिथि में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के प्रथम दिन नगर परिषद एवं भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा श्रमदान कर नदी के संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश सेठिया ने अपनी विकासशील सोच और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए कहा कि अंजनी नदी का कायाकल्प न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह शहर के समग्र विकास की आधारशिला भी बनेगा। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया, जिससे यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सके।
कार्यक्रम में नारी शक्ति का भी विशेष सम्मान किया गया। महिला सफाई मित्रों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे समाज में उनके योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष महेश मालवीय, मण्डल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, सभापति सतीश गुजराती,राजु मगर, एल्डरमैन कैलाश चंद्र धनोतिया, अशोक पहलवान,भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुरेश पाटीदार, सदस्यगण सीएमओ गिरीश शर्मा पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अध्यक्ष राजेश सेठिया के सशक्त नेतृत्व और युवा शक्ति के सहयोग से प्रारंभ हुआ यह अभियान अब निरंतर जारी रहेगा। शहरवासियों में इस पहल को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी वर्गोंत का समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का संकेत है, कि अंजनी नदी कायाकल्प अभियान आने वाले समय में एक मिसाल बनकर उभरेगा।



