गरोठमंदसौर जिला

अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य धार्मिक आयोजन, गणपति स्थापना व ध्वजारोहण संपन्न

श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर, गरोठ —,

 अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य धार्मिक आयोजन, गणपति स्थापना व ध्वजारोहण संपन्न

–सतीश शर्मा

गरोठ– नगर के आस्था केंद्र एवं प्राचीन धार्मिक स्थल श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर में इन दिनों नव निर्माण कार्यों को लेकर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री जगदीश अग्रवाल के सशक्त नेतृत्व और समर्पण से मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों की नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

आगामी 14 मई 2026, गुरुवार को आयोजित होने वाले पंच कुण्डीय महायज्ञ, मंदिर शिखर पर भव्य कलशारोहण एवं भगवान श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा जैसे विराट धार्मिक आयोजनों की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे मंदिर परिसर में एक भव्य एवं विधि-विधान पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के यज्ञाचार्य पंडित श्री जगदीश व्यास द्वारा यज्ञशाला निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन कराया गया। इसके पश्चात यज्ञशाला में भगवान श्री गणपति की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। साथ ही 21 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ ध्वजारोहण किया गया, जिससे पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “बालाजी महाराज की जय” के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा।

इस आयोजन में यजमान के रूप में श्री पंकज शर्मा एवं श्रीमती गौरी शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आगामी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर महासचिव श्री ओमप्रकाश पाटीदार, संयोजक श्री गोकुल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश जागरी, श्री सुरेश मांदलिया, पोरवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री राधेश्याम सेठिया, नगर परिषद गरोठ के उपाध्यक्ष श्री महेश मालवीय, श्री दिनेश धनोतिया, श्री पवन मांदलिया, श्री रविंद्र पाटीदार, श्री पुरालाल मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही श्री खाटू श्याम मंदिर गरोठ से जुड़े श्री राधेश्याम चौधरी, श्री हेमंत कुशवाह, श्री बद्रीलाल गुर्जर, श्री बालूसिंह चौहान, श्री प्रफुल चौधरी, श्री सचिन अग्रवाल, श्री अरुण कुमार मौर्य, श्री राहुल माईकल, श्री राहुल उपलावदिया, श्री द्वारकालाल मालवीय, श्री चंद्रशेखर कुमावत, श्री राजू भाई शेरवाला, श्री बालाराम चौधरी, पंडित श्री श्याम बैरागी, श्री राकेश पाटीदार एवं ठेकेदार श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सभी उपस्थित जनों ने आरती एवं पूजन में भाग लेकर आयोजन को अत्यंत गरिमामयी बनाया। अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शिता एवं समाजसेवा की भावना के चलते यह धार्मिक आयोजन नगर में एक नई मिसाल स्थापित कर रहा है। आने वाले दिनों में होने वाले महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}