मंदसौर जिलासीतामऊ

सरकार का यह कैसा सैटेलाइट है जिसे गेहूं की फसल नहीं दिखाई देती,जब खेत में नरवाई जलती वह दिखाई देती – श्री पंवार 

समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलवाने के लिए किसान हो रहें परेशान 

कभी पोर्टल नहीं खुलता है, पोर्टल खुलता है तो स्लॉट बुक नहीं होता है एवं किसान को बताया जाता है की सेटेलाइट द्वारा आपकी फसल अ सत्यापित है । अतः स्लाट बुक नहीं होगा । इस आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पवार ने बताया की समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलवाने के लिए सबसे पहले किसान द्वारा माह फरवरी में पंजीयन करवाया जाता है एवं पंजीयन के समय पटवारी अथवा शासन द्वारा अधिकृत गिरदावरी करने वाले कर्मचारी द्वारा गेहूं की फसल का सत्यापन किया जाता है तभी किसान का पंजीयन होता है, श्री पवार ने बताया कि जो फसल पंजीयन के समय सत्यापित है वह स्लाट बुक करते समय सेटेलाइट द्वारा अ सत्यापित बता दी जाती है और स्लाट बुक नहीं होता है ।

श्री पवार ने बताया कि सैटेलाइट को गेहूं की फसल नहीं दिखाई देती है, सोयाबीन की फसल पर लगा हुआ पीला मोजेक रोग नहीं दिखाई देता है, परंतु किसान द्वारा जब खेत में नरवाई जलाई जाती है वह दिखाई देती है । आपने मांग की है कि पंजीयन के समय जो सत्यापन किया जाता है उसी के आधार पर स्लाट बुक किया जावे एवं पंजीयन के अनुक्रम अर्थात जिसने पहले पंजीयन करवाया उसका स्लाट पहले बुक किया जावे, एवं पहले आओ और पहले पाओ का फार्मूला लागू करते हुए स्लाट बुक करने में छोटे बड़े किसान का भेदभाव समाप्त किया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}