
परशुराम जन्मोत्सव पर निकला चल समारोह , विधायक श्री मालवीय द्वारा विप्रो को फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत


ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
नगर में रविवार को परशुराम जयंती मनाई गई।इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शाम को गोपीनाथ मंदिर से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ अंबेमाता मंदिर पहुंचा। यहां पर भगवान परशुराम की महाआरती की गई। ब्राह्मण समाज के द्वारा कक्षा पांचवी, आठवीं, 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त समाज के छात्रों को सम्मानित किया गया। समाज के शासकीय सेवा में चयनित युवाओं को भी सम्मानित किया गया।सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललिता शंकर दुबे ,हरिवल्लभ मेहता,ओम प्रकाश मेहता, शंकर लाल शर्मा श्री राम शर्मा,नरेंद्र शुक्ला, प्रवीण शर्मा ,प्रमोद भट्ट, नवीन भट्ट, राजेश शर्मा,बंटी दुबे,लक्ष्मी नारायण व्यास बाबूलाल व्यास, सत्यनारायण चतुर्वेदी ,गोपाल चतुर्वेदी ,ओम राजेश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा ,पंकज शुक्ला गोविंद मुखिया, घनश्याम भट्ट, तेज प्रसाद भट्ट ,मुन्ना लाल शर्मा, नवीन मेहता सहित विभिन्न समाज जनों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संचालन मोहित शर्मा ने किया।चल समारोह का स्वागत सदर बाजार में विधायक प्रोफेसर डॉक्टर चिंतामणि मालवीय ,मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ , मनीष राठौड़, श्याम माहेश्वरी,थान सिंह तंवर,नीम चौक में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार , पार्षद दिनेश माली, गोवर्धन पोरवाल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा करके किया गया।



