सेवामंदसौरमध्यप्रदेश
शिवना शुद्धिकरण अभियान के 100 दिन, नदी से प्लास्टिक, कचरा गाजर घास और गंदगी हटाई श्रमदान में 2 ट्राली निकाला कचरा

शिवना प्रदूषण मुक्ति अभियान बना जन आंदोलन ,श्रमदान आगे भी जारी रहेगा – विपिन जैन
मंदसौर । शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान ने आज अपने 100 दिन पूरे करते हुए एक प्रेरणादायक व ऐतिहासिक पड़ाव हासिल किया। इस अवसर पर रविवार सुबह बड़ी संख्या में श्रमदानी उत्साह के साथ नदी सफाई कार्य में जुटे। अभियान के तहत नदी से प्लास्टिक, कचरा और गंदगी हटाई गई, वहीं तट पर उगी गाजर घास को भी साफ किया गया। आज के किए गए श्रमदान में नदी से 2 ट्राली कचरा निकाला गया, जो अभियान की निरंतरता और प्रभाव को दर्शाता है । पिछले 100 दिनों में शिवना नदी के स्वरूप में आए सकारात्मक बदलाव ने श्रमदानियों व शहरवासियों के चेहरे पर संतोष और खुशी ला दी है । रविवार को इस विशेष अवसर पर समाजसेवियों, पत्रकारों और शिवना योद्धाओं ने मिलकर अभियान के प्रेरणास्रोत लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन का प्रतीक चिन्ह व पुष्पहार से सम्मान किया गया । इस दौरान विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिवना शुद्धिकरण का यह अभियान 100 दिन तक निरंतर चला, जिसमें सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिला। यह अभियान अब यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि और अधिक व्यापक रूप में आगे बढ़ेगा । उन्होंने घोषणा की कि 1 मई 2026 से प्रतिदिन श्रमदान शुरू किया जाएगा, जिससे नदी को स्वच्छ रखने का प्रयास लगातार जारी रहेगा । श्री जेन ने मंदसौर की हर आम व खास जनता से से आह्वान किया कि हर रविवार सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 100वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक श्री विपिन जैन,अखिल भारतीय साहित्य परिषद से सर्वश्री बी.आर नलवाया, डॉ उर्मिला तोमर, हरीश दवे,अजय डांगी,नरेंद्र भावसार,नंदकिशोर राठौर, डॉक्टर घनश्याम बटवाल (वरिष्ठ पत्रकार), विक्रम सिंह,समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,घनश्याम भावसार,रामचंद्र मालवीय,बालकृष्ण पोरवाल, राकेश जैन पिंटू, गर्विश रामनानी,पंकज जैन,नमन पालीवाल,सुनील खिंचावत,तुषार भावसार,नरेंद्र सिंह राणावत,सुरेंद्र शर्मा,राजेंद्र पोरवाल, अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,धमनार गांव से सोहनलाल धाकड़,महिला नेत्रीयों में श्रीमती रफत पयामी, सुश्री इष्टा भाचावत, श्रीमती सोनाली जैन, श्रीमती राखी सत्रावाला, श्रीमती अनीता भदोरिया,श्रीमती सुनीता बंडी, प्रमिला पंवार,वर्षा धोसरिया, कांग्रेसजन मे सर्वश्री तरूण खिंची,राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,दिलीप देवड़ा,प्रीतम पंचोली,मनोज जैन, रमेश ब्रिजवानी, विश्वास दुबे,विश्वनाथ सोनी, प्रमोद भावलकर,संजय नाहर,अजय सोनी,महेश गुप्ता, राजेश फरक्या,सादिक गौरी, विजयसिंह सिसोदिया,अकरम खान,आमीन खान , साबिर इलेक्ट्रिशियन,गणपत कुमावत ,शिवशंकर सोलंकी,सादिक गोरी,अशोक राव ,प्रकाश लोहार,राहुल तिवारी,गगन माली, शैलेश माली,राकेश सेन,नमन खिंची,राजेश चौधरी,ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा,प्रिंस सत्रावाल ,दिव्यांश सोलंकी,कनिष्क सोनी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।



