रत्नावत परिवार द्वारा दो दिवसीय सामूहिक भैरव जी पूजन भेसोदा में, रात्रि जगा और सुंदरकांड पाठ का होगा भव्य आयोजन

2000 से अधिक रत्नावत परिवार जन के पधारने कि उम्मीद
संस्कार दर्शन_राहुल रत्नावत
रत्नावत परिवार के श्री भेरूजी महाराज का देव स्थान भेसोदा गाँव मे विराजित है जहा प्रति वर्ष स्वगोत्रीय बंधुओ का सामूहिक भेरुजी पूजन एवम् रात्रि जगा का आयोजन किया जाएगा जो 30 अप्रैल 2026 को रात्रि में सामूहिक रात्रि जगा व भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा व साथ ही वैशाख माह की पूर्णिमा 01 मई 2026 शुक्रवार को सामूहिक भेरुजी महाराज पूजन का आयोजन किया जाएगा जिसमे मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात सहित कई राज्यो व शहरी व ग्रामीण इलाकों से रत्नावत सह परिवार स्व जातीय बंधु हजारों की संख्या में एकत्रित होंगे ।
आयोजन को लेकर समाज सरक्षक श्री बालकृष्ण रत्नावत अध्यक्ष कमलेश रत्नावत उपाध्यक्ष मुकेश रत्नावत नीलेश रत्नावत वासुदेव रत्नावत. चेतन रत्नावत राहुल रत्नावत संदीप रत्नावत ने बताया कि लगातार कई वर्षों से इस आयोजन को हम लगातार सामूहिक करते आ रहे हैं और इस वर्ष भी एक माह से लगातार पूर्ण तैयारी में लगे हुए हैं एवं साथी रत्नावत परिवार के सभी वरिष्ठ जनों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है समाज अध्यक्ष ने बताया की हर गांव गांव शहर तक एक परिवार भी निवास करता है वहां से भी रत्नावत परिवार को आने का निमंत्रण दिया है साथ ही आग्रह भी किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को और सामूहिक पूजन को ऐतिहासिक बनाएं।



