मंदसौर जिलासीतामऊ

स्कूल चले अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम स.कु.शा.कन्या विद्यालय सीतामऊ में हर्षोल्लास उत्साह से मनाया 

स्कूल चले अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम स.कु.शा.कन्या विद्यालय सीतामऊ में हर्षोल्लास उत्साह से मनाया 

सीतामऊ। प्रदेश में 01 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव प्रारंभ हो गया है इसी अंतर्गत सीतामऊ नगर के सरस कुंवर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नप. के सभापति विवेक सोनगरा में मुख्य आतिथ्य में सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी का पूजन अर्चना कर स्कुल चलों अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सभापति विवेक सोनगरा ने विद्यालयों बच्चों का स्वागत अभिनन्दन कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नवीन सत्र की बधाई शुभकामनाएं दी, तथा कहा कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव प्रदेश के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव शुरू हो रहा है जिसका उद्देश्य 3-18 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। यह अभियान 1-4 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें नि:शुल्क साइकिल वितरण, स्मार्ट क्लास और डिजिटल स्वास्थ्य जांच जैसे प्रोत्साहन शामिल है, स्कूल चलें हम’ अभियान माध्यम से, हर नन्हा मन जुड़े, शिक्षा की रोशनी से, उद्देश्य: शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट दर को कम करना और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, शाला स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ और सरकारी योजनाओं की जानकारी, शासन द्वारा विभिन्न सुविधाएँ, मेधावी छात्रों को लैपटॉप सहायता, स्कूटी और साइकिल वितरण होगे,डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है, यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समुदाय विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने की एक पहल है।

इस अवसर पर नप सभापति विवेक सोनगरा ने विद्यालय बच्चों एवं शिक्षकों से उनका परिचय प्राप्त किया एवं उनके शिक्षा संस्थान से जुड़े कार्यों गतिविधियों, अनुभवों की जानकारी ली एवं कर्तव्य पद कार्य दायित्वों के साथ उत्कृष्ट कार्यों बच्चों को शिक्षा संस्कार के प्रति समर्पित भाव उत्कृष्ट परिणामों की सराहना कर प्रवेश उत्सव अवसर पर सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नवाचार करते हुवे सभापति विवेक सोनगरा ने विद्यालय की बालिका मुस्कान को मुख्य आतिथ्य बनाया एवं स्वागत अभिनन्दन कर विद्यालय की छात्राओं को नवीन सत्र कक्षाओं की पाठ्य पुस्तक वितरण कि गई, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री ओमप्रकाश मालवीय ने एवं आभार प्राचार्य श्री जरेलाल डांगी द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}