मंदसौर जिलासीतामऊ
कयामपुर इकाई की मासिक मिलन बैठक सम्पन्न

कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी हुआ, वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया
कयामपुर। सेवानिवृत्त एवं पेंशनर नागरिक महासंघ जिला मन्दसौर की कयामपुर इकाई की मासिक मिलन बैठक कयामपुर स्थित श्री विमल कुमार जैन के मांगलिक भवन में आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अशोक रामावत ने की, मुख्य अतिथि के रूप में कयामपुर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री जगदीशचन्द्र माली,जिला कोषाध्यक्ष श्री कोमल वाणावर, जिला कार्यालय प्रमुख श्री विष्णु लाल भदानीयां मंचासीन थे। नाहरगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री रामकृष्ण वैष्णव, वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री लालसिंह, भारतीय मजदूर संघ मन्दसौर के श्री दशरथ शर्मा, नाहरगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री रामकृष्ण वैष्णव, नाहरगढ़ इकाई के वरिष्ठ सदस्य श्री लालसिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इकाई अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सोनी ने अतिथि परिचय कराया व इकाई द्वारा अभी तक की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी । स्वागत भाषण वरिष्ठ सदस्य श्री वाहिद नूर कुरैशी ने दिया। सरस्वती वंदना श्री दुर्गाशंकर शर्मा ने प्रस्तुत की, संगठन का प्रेरणा गीत श्री विमल कुमार जैन ने प्रस्तुत किया। बैठक को श्री प्रदीप कुमार मण्डलोई,श्री दुर्गाशंकर शर्मा,श्री तुलसीराम सूर्यवंशी, नवीनकुमार त्रिवेदी ने संबोधित किया।उपस्थित पेंशनरों द्वारा उपयोगी सुझाव के साथ अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित वरिष्ठ जनों का महत्वपूर्ण सुझाव था कि कयामपुर इकाई कार्यकारिणी जिला संगठन से मनोनीत होने के उपरांत सक्रियता से कार्य कर रही है। संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाए । विचार विमर्श किया गया तथा नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें संरक्षक श्री रामेश्वर गुप्ता,श्री शिवनाथसिंह पुरोहित, श्री शम्भूदयाल शर्मा, श्री मुकुंदीलाल गुप्ता, अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष श्री वाहिद नूर कुरैशी, श्रीमती विमला सेठीया सचिव श्री प्रदीप कुमार मंडलोई, सह सचिव श्री दुर्गाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सेठीया, संगठन सचिव श्री विमल कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री कन्हैयालाल चौधरी,श्री देवेन्द्र सिंह राठौर, श्री प्रदीप कुमार, मांगीलाल मण्डलोई, श्री ओंकारगिरि गोस्वामी,श्री तुलसीराम सूर्यवंशी,श्री सफदर हुसैन पठान श्रीमति आंजना जैन को सर्वानुमति से निर्वाचित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य को पुष्प माला पहनाकर कर स्वागत किया गया । अतिथियों द्वारा इकाई के अपने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजनों श्री रामेश्वर गुप्ता, श्री सत्यनारायण कुशवाह,श्री रामचन्द्र सोलंकी,श्री शिवनाथ सिंह पुरोहित, श्री मुकुन्दलाल गुप्ता श्रीमती विमला देवी सेठिया का शाल श्रीफल पुष्प माला व संगठन का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित सभी पेंशनर महानुभावों द्वारा परस्पर सहयोग के लिए एक आकस्मिक निधि कोष का गठन किया गया । जिसमें तत्काल ही 11,300 रू नगर व लगभग 25,000 रू की घोषणा उपस्थित पेंशनर साथियों द्वारा की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर शिवनाथ सिंह पुरोहित, ओंकार लाल गोस्वामी, बालमुकुंद लाल गुप्ता, रामलाल सोलंकी, सत्यनारायण कुशवाह, तुलसीराम सूर्यवंशी, दुर्गाशंकर शर्मा, अब्दुल हकीम कुरैशी, रामचन्द्र सोलंकी, प्रदीप कुमार मण्डलोई, देवेन्द्र सिंह राठौड़, वाहिद नूर कुर्रेशी, अब्दुल हमीद कुरेशी, अम्बालाल त्रिवेदी, कन्हैयालाल चौहान, प्रदीप मण्डलोई,विमल कुमार जैन, कोमल वाणावर, विष्णुलाल भदानियां, दशरथ शर्मा, रामकृष्ण वैष्णव, लालसिंह सोनू शर्मा, दिनेश कुमार फरक्या, नवीन त्रिवेदी,सफदर हुसैन पठान,ओमप्रकाश सोनी, शम्भू लाल दमामी, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, श्रीमती विमला देवी सेठिया श्रीमती अंजना जैन आदि पेंशनर उपस्थित थे बैठक का संचालन श्री प्रदीप कुमार मण्डलोई व श्री कुरैशी ने किया आभार वरिष्ठ सदस्य श्री विमल कुमार जैन ने माना। बैठक पश्चात् स्नेह भोज हुआ । यह जानकारी सचिव प्रदीप कुमार मण्डलोई ने दी।



