पीकप से अवैध खैर की लकडी की तस्करी करते आरोपी को शामगढ पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

पुलिस ने 40 क्विंटल अवैध खैर लकड़ी पिकअप वाहन मय आरोपी के वन विभाग वृत गरोठ को अग्रिम कार्यवाही हेतु किया सुपुर्द
शामगढ़ ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे इन्चार्ज थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी की टीम द्वारा अवैध खैर की लकडी करीबन 40 क्विंटल से भरा पिकअप वाहन क्रं. MP12GA2146 मय अनावेदक अरबाज उर्फ अब्बु पिता शब्बीर पठान उम्र 21 साल निवसी अर्जुन नगर कालोनी आगर जिला आगर मालवा के पकडने मे सफलता प्राप्त की गई।
31.03.2026 को थाना क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना शामगढ के उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी द्वारा विश्वसनीय मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए उज्जैन गरोठ 4 लेन पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रं, MP 12 GA 2146 को रोका गया जिसमे खैर की अवैध लकडी करीबन 40 क्विंटल भरी हुई पायी गयी। उक्त पिकअप वाहन के साथ आरोपी अरबाज उर्फ अब्बु पिता शब्बीर पठान उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर कालोनी आगर जिला आगर मालवा को अभिरक्षा मे लिया गया। पीकप वाहन मे भरी खैर की लकडी के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज लाईसेंस/परमिट नही होना पाया गया। मौके पर प्रारंम्भिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित वन विभाग वृत्त गरोठ को सुचना कर खैर की लकडी से भरा पीकप वाहन मय आरोपी के सुपुर्द किया गया।
आरोपी अरबाज उर्फ अब्बु पिता शब्बीर पठान निवासी आगर के विरुध्द पुर्व मे थाना डग जिला झालावाङ पर अप.क्र. 253/24 धारा 5.6.8 राजस्थान गोवंश अधिनियम थाना कोतवाली जिला आगर मालवा पर अप.क्र. 136/24 धारा 379 भादवि 136 म.प्र. विद्युत अधि., अप.क्र. 801/22 धारा 294,323 भादवि के दर्ज होना पाये गये है।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य मे इन्चार्ज थाना प्रभारी शामगढ श्री रविन्द्र प्रताप डांगी, आर. 148 विशालसिंह, आर. चालक 283 सुल्तान मोहम्मद व टीम का विशेष योगदान रहा।



