
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
जावरा नगर मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, प्रथम दिन वैचारिक मंथन के 4 सत्र संपन्न

जडवासा। रतलाम जिले के जावरा में भारतीय जनता पार्टी के ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत जावरा नगर मंडल का 28-29 मार्च 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का प्रशिक्षण शिवर 28 मार्च शनिवार को जावरा नगर मंडल का स्थानीय अंबिका रिसोर्ट पर शुरू हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भारत माता,पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर वैचारिक अनुष्ठान की शुरुआत की।प्रथम दिन के 4 महत्वपूर्ण सत्र
प्रशिक्षण के पहले दिन कुल चार वैचारिक सत्र आयोजित किए गए:
प्रथम सत्र मे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय द्वारा ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को
वैचारिक अधिष्ठान और सिद्धांत पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ अंतिम व्यक्ति का उत्थान के सिद्धांतों के गहराईयों से समझाईश दी गई है।
द्वितीय सत्र जिला महामंत्री महेश सोनी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है।
तृतीय सत्र में प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी व मंदसौर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने ‘बूथ प्रबंधन- मन की बात’ विषय पर अपनी बात रखते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यपद्धति, अनुशासन की बारीकियों और बूथ स्तर के प्रबंधन के बारें मे प्रशिक्षण दिया गया है।
चतुर्थ सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चोहान द्वारा ‘कार्य विस्तार की दृष्टि’ विषय पर सत्र संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 प्रथम दिवस पर सत्र शुभारम्भ वन्दे मातरम व समापन राष्ट्रगान से किया गया है। साथ ही वर्ग स्थल पर ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है। चारों सत्र में वक्ताओं के साथ सत्र की अध्यक्षता क्रमशः महेश सोनी, राजेश शर्मा, नंदकिशोर महावर, अजय सकलेचा नें की,
दूसरे दिन की रूपरेखा
रविवार को दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं प्रार्थना से होगी, जिसके बाद पार्टी के इतिहास, सोशल मीडिया के उपयोग और केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रथम दिवस के सत्र में नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल मनीष उंटवाल के साथ प्रदीप चौधरी, नंदकिशोर महावर, मोहन पटेल, सुमन मेहता,अजय सकलेचा, सुरेश चोरडिया, मुकेश प्रजापत,विरेन्द्र सिंह चोहान, प्रमोद रावल, गणेश धाकड़, सुरेश पोरवाल, पंकज कांठेड, अजय भाटी, अनिल मोदी, सोनु यादव, शरद डुंगरवाल, महेंद्र चौहान, महेश शर्मा,चिराग पटवा, यश सकलेचा, सुभाष टुकडियां, शिवेंद्र माथुर, वीरेंद्र सिसोदिया, प्रदीप तिवारी, प्रमोद पुरोहित, विक्रम माली, तेजनाथ गांधी विनोद चोरसिया, तेजसिंह कदम, रुस्तम कबाडी, दशरथ कसानिया, मधुबाला राठौर,इफ्तेखार पठान, शरीफ कुरेशी, बाबुलाल सांकला, घनश्याम सोलंकी, निलेश राठौर, सत्यनाराय पांचाल, विद्या कांठेड, किरण सोनी, संतोष शर्मा, मंजू पांचाल, पदमा शर्मा, जानीबाई कसानिया, रवि गुलया, अंकित धाकड़, देवेन्द्र चौहान, विक्की हिलोरिया, नूर हुसैन, सत्यनारायण पोरवाल, मनोज पांचाल,तेजूब हुसैन, योगेश यादव, गणेश चन्द्रवंशी, अफाक अहमद, शकील खान, ताज मोहम्मद,जाकिर मंसूरी, टोनी कल्याणे, श्रीपाल दुग्गड, सूजल नायमा, श्याम सुन्दर धाकड़, प्रेम बनोपा, अकरम खान आदि उपस्थित थे। संचालन भाजपा नगर महामंत्री अनिल धारीवाल नें किया |



