किसानों को हुई क्षति में आर्थिक मदद दिलाने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की डी एम से मांग

किसानों को हुई क्षति में आर्थिक मदद दिलाने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की डी एम से मांग
वरिष्ठ संवाददात
बांदा। जिले में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश,आंधी, ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए किसानों को आर्थिक मदद दिलाने के बाबत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र डी एम जे रीभा को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिलाधिकारी को सौंपे मांग पत्र में बताया कि कई किसान ऐसे भी है जिनके जीवन यापन का एक मात्र सहारा खेतिहर फसल है। जिसकी वजह से फसल नष्ट होने पर उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में शासन स्तर में किसानों को फसलों मदद दिलाए जानी चाहिए जिससे कि उन्हें आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़े। कांग्रेस जनपद अध्यक्ष ने कहा कि जिले के किसान भीषण बारिश और ओले गिरने से बेहद फिक्रमंद है। जांचोपरांत उचित कदम उठाए जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके।



