देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई उड़ान: सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला ₹85 करोड़ निवेश का प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई उड़ान सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला ₹85 करोड़ निवेश का प्रोत्साहन

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को नई गति देने के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज लोकभवन में आयोजित उद्यमी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम के दौरान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रमुख इकाई सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड को राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लेटर ऑफ कंफर्ट प्रदान किया गया।यह सम्मान प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल को सौंपा गया। इस अवसर पर कंपनी के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने निवेशकों से अपेक्षा की कि वे प्रदेश में निरंतर निवेश एवं रोजगार सृजन के माध्यम से विकास की गति को बनाए रखें।उल्लेखनीय है कि सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा बरेली जनपद में लगभग ₹85 करोड़ का महत्वपूर्ण निवेश किया जा रहा है। राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के अंतर्गत कंपनी को इस निवेश पर प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।इस परियोजना से न केवल उत्तर प्रदेश का औद्योगिक आधार और मजबूत होगा, बल्कि बरेली क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।कंपनी प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग और प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सक्रिय योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।यह पहल उत्तर प्रदेश को निवेश और उद्योग के क्षेत्र में एक सशक्त एवं आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}