गरोठमंदसौर जिला

आर्य विद्वान ब्र. अरुण कुमार आर्य द्वारा गरोठ में वैदिक मंत्रोच्चारण 21 कुण्डीय यज्ञ संपन्न कराया गया 

आर्य विद्वान ब्र. अरुण कुमार आर्य द्वारा गरोठ में वैदिक मंत्रोच्चारण 21 कुण्डीय यज्ञ संपन्न कराया गया 

 

गरोठ। नए वर्ष गुड़ी पड़वा एवं आर्य समाज स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आर्य समाज गरोठ द्वारा गुरुवार को शहीद चौक पर भव्य 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुए इस महायज्ञ में श्रद्धालु अपने परिवार एवं जोड़ों सहित उपस्थित हुए और वैदिक परंपरा के अनुसार आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यज्ञ का संचालन आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान ब्रह्मचारी अरुण कुमार आर्य (मुंबई) द्वारा किया गया, जिन्होंने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारंभ कराया।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण वेद मंत्रों से गूंज उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।

महायज्ञ में हजारों की संख्या में नगरवासी एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। अंत में पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}