बाजार खुलते ही सोना हुआ महंगा, चांदी भी 11,000 रु उछली

बाजार खुलते ही सोना भी हुआ महंगा, चांदी भी 11,000 रु उछली
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये से ज्यादा उछल गई जबकि सोना करीब 1,700 रुपये महंगा हुआ है।
पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। आज MCX पर बाजार खुलने के बाद सोना और चांदी जबरदस्त उछाल के साथ खुलें है।
आज MCX पर 5 मई एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 3.66% तेजी या लगभग 10 हजार रुपये की तेजी के साथ 276950 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। अगर सोने की भाव की बात करें तो 2 अप्रेल एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट MCX पर 1311 रुपये तेजी के साथ 161610 रुपये वाला प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा है। बता दें कि सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,60,387 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,67,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को कमोडिटी मार्केट में आई गिरावट ने आम जनता को थोड़ी राहत दी थी। हालांकि आज सोने का भाव $5146,70 प्रति औन्स और चांदी का भाव $87.700 प्रति औन्स पर पहुंच गया।
10 मार्च 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। Gadgets 360 Hindi के अनुसार 24 कैरेट सोना लगभग ₹15,867 प्रति ग्राम और 5paisa के अनुसार चांदी की दर ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही है। Moneycontrol Hindi के अनुसार मध्य प्रदेश में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,870 प्रति ग्राम है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव बाजार ओपन होते की 0.81% चढ़कर यानी 1294 रुपये बढ़त के साथ 1,61,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,60,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना टूटकर 5,105.89 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना मामूली बढ़त के साथ 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,61,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार सुबह तक 158674 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 200 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। सर्राफा संघ के अनुसार पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 65.23 डॉलर या 1.26 प्रतिशत टूटकर 5,105.89 डॉलर प्रति औंस हो गया।
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,052 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,582 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,052 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,582 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,729 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.50 प्रतिशत बढ़कर 5,090.94 डॉलर प्रति औंस हो गया।
नोट – उपरोक्त सोना चांदी भाव एक सुचना अनुमान है। घटा बढ़ी का दोर चल रहा इसलिए समय के अनुसार वास्तविक भाव कुछ ओर हो सकतें हैं। अपने परिचित विश्वास पात्र या विवेक के अनुसार क्रय विक्रय करें।


