
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चंद्रावत जडवासा
होली धुलेंडी का पर्व ग्रामीण क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
ढोढर। रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जड़वासा ढोढर में गली मोहल्लों से लेकर सड़कों तक युवाओं की ठोलिया रंग बिरंगी रंगों में सजे दिखाई दे रही सुबह से होली खेलने का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों में देखा गया इसी तरह गांव बछोडिया में परंपरा और एकता का संगम के साथ मनाया गया होली का महापर्व छोटे बच्चों में काफी बड़ा उत्साह रहा गांव में डीजे के साथ परंपरा के अनुसार होली की गैर निकाली गई होली की गैर के समापन पर सामूहिक रूप से प्रसादी का वितरण किया गया गांव की गलियों में निकली भव्य होली के गैर भाईचारे के एक मिसाल पेश की इसी तरह गांव माननखेड़ा बरखेड़ी पींगराला रणायरा मावता ढोढर पुलिसचौकी आदि ग्रामीण क्षेत्र में होली का पर्व मनाया गया



