मंदसौर जिलासीतामऊ

हैंकर ने आरक्षक को भेजी शादी निमंत्रण कि APK फाईल लोड करते ही मोबाइल हेंक कर दिया

हैंकर ने आरक्षक को भेजी शादी निमंत्रण कि APK फाईल लोड करते ही मोबाइल हेंक कर दिया

दलौदा।हैंकर ने पुलिस आरक्षक को शादी निमंत्रण कार्ड के नाम से वाट्सएप पर APK फाईल भेजी फाईल पर जैसे ही लोड के लिए क्लिक किया और मोबाइल हेंक कर दिया। सोशल मीडिया पर जानकारी के अनुसार अफजलपुर थाने पर पदस्थ आरक्षक देवेंद्र सिंह सोनगरा को SHADI MEIN JAARRUR AYEIGA AUR OPEN KARKE DEKHIYE KESE BANAA HAI लिखकर तथा APK फाइल पर SHADI INVITATION CARD लिखा भेजी जिसकों लोड के लिए क्लिक करते ही आरक्षक सोनगरा का वाट्सअप मोबाइल हैक हो गया है और उनके मोबाइल में सेव कॉन्टैक्ट्स को वाट्सअप के माध्यम से शादी के इन्विटेशन के नाम से apk file भेजी जा रही है।

सावधानियां बरतें – APK फ़ाइल डाउनलोड होन पर की जाने वाली सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप्स (पहले 5-10 मिनट में करें):-

1. इंटरनेट तुरंत बंद कर दो (फ्लाइट मोड ऑन कर दो),

2. मोबाइल डेटा + Wi-Fi दोनों ऑफ कर दें (Airplane mode ऑन कर लें)

A. इससे हैकर/मैलवेयर आपके बैंक, UPI, OTP, मैसेज या फोटो तक नहीं पहुंच पाएगा।

B. संदिग्ध ऐप को अनइंस्टॉल करो- Settings → Apps → उस APK से बना ऐप ढूंढो (जो हाल ही में इंस्टॉल हुआ हो या जिसका नाम अजीब लगे Uninstall कर दो। अगर Uninstall का ऑप्शन नहीं आ रहा तो Force Stop + Disable कर दो।,

3. सभी महत्वपूर्ण पासवर्ड बदल दो (दूसरे फोन/कंप्यूटर से) ,

A. Google/ Gmail बैंकिंग ऐप्स (PhonePe, Google Pay, Paytm, बैंक ऐप) UPI PIN (अगर संभव हो तो) ,

B. WhatsApp, Instagram, Facebook आदि।

C. नए पासवर्ड मजबूत रखें और फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन कर लें।

4. बैंक/पेमेंट ऐप्स को तुरंत चेक करो -कोई अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन हुआ है?

अगर हाँ → तुरंत बैंक कस्टमर केयर को कॉल करके अकाउंट ब्लॉक/फ्रीज करवाओ।UPI ट्रांजेक्शन ब्लॉक करवाओ अगर जरूरी हो।5. व्हाट्सअप चेक करें यदि सेटिंग मे लिंकड डिवाइस मे कोई और डिवाइस शो हो रहा हो तो usko रिमूव करें।

============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}