शामगढ़प्रेरणा/बधाईयांमंदसौर जिला
रेल कर्मचारी शामगढ़ की बेटी बनी भारत सरकार में क्लास वन अधिकारी

रेल कर्मचारी शामगढ़ की बेटी बनी भारत सरकार में क्लास वन अधिकारी
शामगढ़:- नगर के जबरन कॉलोनी रेल विभाग शामगढ़ निवासी एडीएन कार्यलय में कार्यालय अधीक्षक विजय पाल की सुपुत्री डॉ. नीलू पाल अपनी कड़ी मेहनत, लगन और परिश्रम से शामगढ़ नगर की बेटी डॉ. नीलू पाल का चयन भारत सरकार के क्लास वन अधिकारी के पद पर नेशलन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद में हुआ है। नगर की बिटिया का चयन होने पर रेल कर्मचारियों सहित नगर में हर्ष का माहौल है। डॉ. नीलू ने प्राथमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से प्राप्त की थी। बिटिया की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों सहित नगर वासियों ने बिटिया के माता-पिता विजयपाल एवं संध्या पाल को बधाई शुभकामनाएं दी।।



